12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल जा रही महिला टीचर को तेजरफ्तार मिनी बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुर्इ मौत- देखें वीडियो

-रिश्तेदार के घर से स्कूल आने के लिए निकली थी महिला टीचर, बस से उतरते समय हुअा हादसा

less than 1 minute read
Google source verification

शामली

image

Nitin Sharma

Mar 13, 2019

news

बस से उतर रही महिला टीचर को तेजरफ्तार मिनी बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुर्इ मौत- देखें वीडियो

शामली।शामली के कांधला में मिनी बस की टक्कर से एक महिला टीचर की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने बस चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।महिला की मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव का एेलान हाेते ही सादी वर्दी में सड़क पर उतरे ये लोग, मनचलों को चुन-चुनकर पकड़ा- देखें वीडियो

रिश्तेदार के घर स्कूल आने के लिए निकली थी टीचर

जानकारी के अनुसार कांधला कस्बा के मोहल्ला खेल निवासी महिला टीचर मंजू सैनी कस्बे के ही नई बस्ती मुस्ताफाबाद प्राथमिक विद्यालय में टीचर के पद पर तैनात थी। महिला किसी कार्य से अपनी रिश्तेदारी शामली में गई हुई थी। जैसे ही टीचर विद्यालय ड्यूटी पर जाने के लिए शामली से बस में सवार होकर कांधला के लिए आ रही थी। इसबीच ही दिल्ली बस स्टैंड पर उतरते समय टीचर को शामली से तेज रफ्तार में आ रही मिनी बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से टीचर महिला सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल टीचर को आनन फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस ने बस और उसके चालक को भी पकड़ लिया है।महिला टीचर की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।