
Video: शाम को खेलते-खेलते गायब हो गया मासूम, सुबह टॉयलेट टैंक में इस हालत में मिला
शामली। शहर में लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली है। घर में खुले पड़े टायलेट टैंक में डूबने से पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
मुजफ्फरनगर के बघरा क्षेत्र का रहने वाला है राजमिस्त्री
यह दर्दनाक घटना शामली के मोहल्ला पसांरियान क्षेत्र का है। मोहल्ले पसांरियान में राजमिस्त्री अनीस रहता है। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बघरा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके सबसे छोटे बेटे का नाम औवैश था। रविवार शाम को पांच साल का ओवैश घर के अंदर खेल रहा था। खेल-खेल में मासूम बच्चा अचानक गायब हो गया। परिवार और मोहल्ले वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके लिए धार्मिक स्थल से लाउड स्पीकर पर एनाउंसमेंट भी कराया गया। पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में जब एक महिला सफाई करने गई तो उसने टॉयलेट टैंक में मासूम का शव देखा।
गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक
अनीस का कहना है कि ओवैश को दौरे पड़ते थे। वह ठीक से बोल भी नहीं पाता था। सोमवार सुबह उसका शव उसका शव टॉयलेट टैंक में मिला था। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
Published on:
25 Jun 2019 02:29 pm

बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
