
Income Tax: आयकर विभाग शामली ऑफिस ने दिहाड़ी मजदूर को भेजा 70 लाख नोटिस, ये है मामला
रुड़की के दिहाड़ी मजदूर को शामली स्थित आयकर ऑफिस ने 70 लाख रुपये के नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद मजदूर के होश उड़ गए। आयकर विभाग का कहना है कि युवक के नाम पर दिल्ली में एक कंपनी चल रही है।
जिसमें अन्य कंपनियों के साथ लाखों रुपये का लेन-देन किया है। टैक्स जमा न कराने पर नोटिस जारी किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के कृष्णानगर गली नंबर-21 निवासी सुनील कुमार दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता है।
सुनील कुमार को शामली स्थित आयकर विभाग ने 70 लाख रुपये का एक नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने से सुनील कुमार बेहद परेशान है।
पैनकार्ड लगाकर बनाई फर्म
आयकर वकील विकास के माध्यम से सुनील ने आयकर विभाग शामली के आयकर अधिकारी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उसके नाम पर मैसर्स एसजीएन ब्रॉस, दिल्ली नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड है।
जिसमें सुनील का पैन कार्ड लगा है। उसी के नाम पर जीएसटी नंबर लिया है। उसकी कंपनी का अन्य कंपनियों के साथ लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। इसी के चलते नोटिस जारी किया गया है।
सुनील कुमार ने बताया कि वह गरीब है। उसके नाम पर कोई फर्म नहीं है। किसी ने उसके पैनकार्ड का दुरुपयोग किया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Published on:
23 Mar 2023 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
