
यूपी के शामली में हैवान बने एक शिक्षक ने 8वीं के छात्र को डंडे से थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डंडे से बच्चे को बुरी तरह से पीटा। जबकि छात्र का कसूर सिर्फ ये था कि वह महज 5 मिनट देर से स्कूल पहुंचा था। छात्र को पांच मिनट लेट आता देख प्रधानाचार्य आग बबूला हो गए। फिर उन्होंने डंडा उठाया और बड़ी बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस कारण छात्र की दोनों टांग टूट गई। परिजनों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी जसजीत कौर से की है। जिसके बाद डीएम ने एसडीएम, सीओ और डीआरएएस की टीम गठित कर दो दिन में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि जांच में प्रधानाचार्य दोषी पाए गए तो बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल, ये घटना शामली जिले के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मुंडेट गांव स्थित जय जवान इंटर कॉलेज की है। जहां मुंडेट गांव निवासी छात्र देवल 8वीं कक्षा में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक, देवल पिछले दिनों काफी बीमार था, उसकी प्लेटलेट्स गिरने के कारण अस्पताल में भी इलाज चला। इसके बाद जब वह ठीक हो गया तो पिता के साथ स्कूल गया। परिजनों का आरोप है कि दूसरे दिन देवल महज 5 मिनट की देरी से स्कूल पहुंचा था। उसे लेट आते देख प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा ने उसे ग्राउंड पर ही रोक लिया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने अपना आपा खोते हुए डंडा लेकर बच्चे की बड़ी बेदर्दी से पिटाई कर डाली।
शिकायत लेकर पहुंचे तो उल्टे परिजनों पर ही भड़के प्रधानाचार्य
डंडे से पिटाई के चलते छात्र के दोनों पैर टूट गए। इसके बाद पीड़ित छात्र जैसे-तैसे घर पहुंचा और परजिनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानाचार्य से शिकायत की, लेकिन प्रधानाचार्य ने उल्टे उन पर ही बरस पड़े और धमकाना शुरू कर दिया। जब प्रधानाचार्य ने उनकी एक न सुनी तो परिजन उल्टे पैर लौट आए।
पहले की घटनाओं की भी होगी जांच
इसके बाद पीड़ित परिजनों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कमैटी का गठन किया, जिसमें एसडीएम, सीओ और डीआरएस को शामिल किया गया है। डीएम ने कमैटी से दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट भी मांगी है। डीएम ने कहा कि जांच में अगर प्रधानाचार्य दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएग। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संज्ञान में आया है कि पहले भी इस तरह की दो-तीन घटनाएं हो चुकी हैं। जांच कमेटी इस पर गौर करेगी।
Published on:
08 Sept 2022 10:00 am

बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
