
CM Shivraj Singh Chauhan : विधानसभा चुनाव के बाद भले ही अभी प्रदेश में नई सरकार के लिए नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार जिलों के दौरे शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में चौहान आज श्योपुर आएंगे। वे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम और लाड़ली बहना धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री का ये कार्यक्रम शहर के शिवपुरी रोड स्थित नगरपालिका के ऑडिटोरियम भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 1.15 बजे श्योपुर पहुंचेंगे। इसके बाद ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जाट ने बताया कि मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम और लाड़ली बहना धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ.रायसिंह नरवारिया ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर ऑडिटोरियम और हेलीपेड की व्यवस्थाओं का आंकलन किया।
Updated on:
07 Dec 2023 07:42 am
Published on:
07 Dec 2023 07:34 am
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
