कराहल थाने के एएसआई सुरेश सिंह सिकरवार ने बताया कि ग्राम गोठरा निवासी रामसेवक २४ वर्ष पुत्र चिरोंजीलाल आदिवासी मंगलवार की देर शाम को अपनी चार साल की बेटी वंदना के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल ककरदा जा रहा था। इस दौरान वह नशे में था। पिपरानी-गोरस के बीच उसकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे रामसेवक और उसकी बेटी घायल हो गए।राह चलते लोगो ने इस हादसे की सूचना दी।