4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूनो से फिर बुरी खबर : 44 दिनों में चौथे चीते की मौत

24 मार्च को मादा चीता ज्वाला ने दिया था 4 शावकों को जन्म...मंगलवार को एक की मौत

2 min read
Google source verification
kuno_1.jpg

,,

श्योपुर. चीता स्टेट मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क ( kuno national park) से मंगलवार को एक बार फिर बुरी खबर (bad news) सामने आई। कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को एक चीता शावक की मौत हो गई। बता दें कि 24 मई को मादा चीता ज्वाला ने कूनो में 4 शावकों को जन्म दिया था जिनमें से एक शावक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जन्म के बाद से ही शावक बीमार था।

कूनो से फिर बुरी खबर
कूनो नेशनल पार्क में 24 मार्च को मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था जिनमें से एक शावक की मंगलवार को मौत हो गई। बताया गया है कि जिस शावक की मौत हुई है वो जन्म से ही बीमार था और डॉक्टरों की टीम उसकी मॉनिटरिंग कर उसका इलाज कर रहे थे लेकिन मंगलवार दोपहर शावक की मौत हो गई। अब पार्क में कुल 17 वयस्क चीता और 3 शावक रह गए हैं।

मादा चीता दक्षा की मौत के दिन भी था मंगलवार
बता दें कि बीते दो महीनों में कूनो नेशनल पार्क में चार चीतों की मौत की बुरी खबर सामने आ चुकी है। इससे पहले 9 मई को मंगलवार के ही दिन साउथ अफ्रीका से लाई गई मादा चीता दक्षा (South African Cheetah Daksha dies) की मौत हो गई थी। तब कूनो नेशनल पार्क की मॉनिटरिंग टीम को मादा चीता (female cheetah) दक्षा घायल हालत में मिली थी और उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..Female Cheetah 'Daksha' Dies, कूनो नेशनल पार्क में तीसरे चीते की मौत

23 अप्रैल को चीता उदय की हुई थी मौत
इससे पहले 23 मार्च को पार्क में उदय नाम के चीते की मौत हुई थी। उदय को इसी साल 18 फरवरी को 11 अन्य चीतों के साथ साउथ अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत: जानिए कैसे गई जान, अब बचे इतने