23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flood News : 10 घंटों से जारी मुसलाधार बारिश ने यहां मचाई तबाही, कई फीट डूबे मकान, चारो तरफ पानी ही पानी

Flood News : जिले के कई इलाकों में बीते 10 घंटे से लगातार मुसलाधार बारिश जारी है। बिचपुरी गांव में हालात बेहद खराब हैं। यहां करीब 70 से 80 मकानों में बारिश का पानी भर गया है। फिलहाल, प्रशासन बचाव एवं राहत कार्य में जुटा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Aug 2024, 4:34 PM IST

Flood News

Flood News :मध्य प्रदेश के बड़े इलाके में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इनमें से अधिकतर इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन तक अस्त व्यस्त कर दिया है। बात करें सूबे के श्योपुर जिले की तो यहां बीते 10 घंटों से मुसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में जहां एक तरफ संबंधित क्षेत्रों के निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हैं तो वहीं समतल क्षेत्रों में भी अब लोगों के घरों में जल भराव होने लगा है, जिससे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जारी बारिश के कारण पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है। इससे लोगों का खासा नुकसान होने की संभावना है।

जिले में सबसे ज्यादा खराब हालात विजयपुर के बिचपुरी गांव का है। यहां लगातार जारी बारिश के कारण चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी जर आ रहा है। करीब 70 से 80 घर जल भराव में डूबे हुए हैं। भले ही जल भराव से मकान छतिग्रस्त न भी हों, लेकिन मकानों में रखा अनाज और अन्य सामान तो खराब हो ही रहा है। बाढ़ के कारण कई ग्रामीण तो अपने अपने घरों में ही फंस गए हैं। सूचना मिलते ही विजयपुर एसडीएम वी.एस श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए और पानी में डूबे घरों में से ग्रामीणों को बाहर निकाला जा रहा है। बाढ़ प्रभावितों को नजदीक के स्कूलों और छात्रावास में शिफ्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एमपी में अजब तिरंगा यात्रा, तेज बारिश में युवाओं ने नदी के बीच में फहराया तिरंगा, देशभक्ति का अनोखा संदेश, Video

70-80 घरों में भरा पानी

यही नहीं, गांव में जेसीबी के माध्यम से पानी निकासी का मार्ग बनाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द गांव में भरा पानी उतर सके। एसडीएम बीएस श्रीवास्तव का कहना है कि बिचपुरी गांव के 70 से 80 के करीब घरों में पानी भर गया था, जहां से ग्रामीणों को फिलहाल स्कूल और छात्रावास में शिफ्ट किया गया है. साथ ही पानी निकासी के इंतजाम भी कराए जा रहे हैं।