
आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा,आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा,आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा,आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा,आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा,आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा
विजयपुर. तमाम रोक के बाद भी जंगलों में अवैध रूप से वन्य जीवों का शिकार किया जा रहा है। वन विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी यह शिकारी अपने काम को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। वन परिक्षेत्र रेंज पूर्व विजयपुर के जंगल से वन विभाग की टीम ने छह शिकारियों को छिमछिमा बीट के पास वन्य जीवों का शिकार करते रंगेहाथ पकड़ा। इनके कब्जे से सामान भी जब्त किया गया। शिकार करने वाले लोगों पर वन अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विजयपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयपुर पूर्व ने वन स्टाफ को बीट छिमछिमा के जंगल में भेजा।
टीम ने उनका पीछा किया
जब वन कर्मी जंगल में सर्चिंग कर रहे थे उसी दौरान आरोपी वन्य जीवों की तलाश कर रहे थे। जैसे ही उन्हें वन टीम दिखाई दी वह उसे देखकर भागने लगे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ुउनका पीछा किया। काफी लंबी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी बनवारी पुत्र सामंत कुशवाह, मातादीन पुत्र लक्ष्मीनारायण कुशवाह, रामवरण पुत्र महीपति कुशवाह, सोनपाल पुत्र बनवारी कुशवाह, अशोक पुत्र रामू कुशवाह रामसिंह पुत्र हरिविलाश कुशवाह निवासी कटराकापुरा को छिमछिमा बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-798 में शिकार करने के लिए जाल लगाकर बैठे थे। इन आरोपियों से पिछले कारनामों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
न्यायालय विजयपुर में पेश किया
इसी दौरान वनकर्मियों से सभी को गिरफ्तार कर लिया। इनको वन अपराध की धारा 26(1)स, 52 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,51 गिरफ्तार कर न्यायालय विजयपुर में पेश किया गया।
Published on:
10 Jan 2022 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
