24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल नहर में गिरी जीप, महिला जनपद सदस्य की मौत, दो घायल

जनपद सदस्य के पति सहित दो लोग घायल हो गए।    

less than 1 minute read
Google source verification
चंबल नहर में गिरी जीप, महिला जनपद सदस्य की मौत, दो घायल

चंबल नहर में गिरी जीप, महिला जनपद सदस्य की मौत, दो घायल

ढोढर/श्योपुर. चम्बल नहर में सोमवार को एक जीप सामने से आ रही बाइक को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में वाहन में सवार महिला जनपद सदस्य की मौत हो गई। जबकि जनपद सदस्य के पति सहित दो लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए ढोढर अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसा रात साढ़े 8 बजे ढोढर टर्रा के बीच घटित हुआ।

रघुनाथपुर निवासी जनपद सदस्य गीता 35 वर्ष पत्नी सतेंद्र वर्मा सोमवार को पति सतेंद्र के साथ किसी काम से ढोढर आई थी। ढोढर से लौटते समय इनकी जीप बलावनी के पास बाइक को बचाने के फेर में चम्बल नहर में गिर गई।

चूंकि चम्बल नहर में इन दिनों पानी का प्रवाह चालू है। इसलिये नहर में गिरते ही वाहन में सवार जनपद सदस्य गीता की मौत हो गई। जबकि जनपद सदस्य के पति और ड्रायवर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिये ढोढर अस्पताल में दाखिल कराया गया।