12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में बढ़ा कांग्रेस का वोट शेयर, 8 सीटों में से 5 पर कांग्रेस का कब्जा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले थे 37.73 फीसदी वोट, अब 50 फीसदी से ज्यादा, हालांकि वोट शेयर भाजपा का भी बढ़ा है, लेकिन यह बढ़ोत्तरी कांग्रेस के मुकाबले काफी कम है...

2 min read
Google source verification
lok_sabha_election_congress_vote_share_increased_in_morena_sheopur_parliamentary_constituency.jpg

Lok Sabha Election 2024: मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट पर भले ही वर्ष 2019 में भाजपा का सांसद चुना गया हो, लेकिन लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ गया है। हालांकि वोट शेयर भाजपा का भी बढ़ा है, लेकिन यह बढ़ोत्तरी कांग्रेस के मुकाबले काफी कम है।

कांग्रेस के लिए यह भी सुखद है कि इस बार विधानसभा चुनाव में इस संसदीय सीट की 8 विधानसभाओं में से 5 सीटें उसके खाते में आई हैं। विशेष बात यह है कि मुरैना-श्योपुर से सांसद रहे नरेंद्र सिंह तोमर भी इसी क्षेत्र की दिमनी विधानसभा से लड़े और जीते, लेकिन 8 में से 3 सीटें ही भाजपा को मिल पाई।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट पर भाजपा को 47.71 फीसदी और कांग्रेस को 37.73 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं विधानसभा चुनाव 2023 में आठों विधानसभा सीटों के कुल वोट शेयर को देखें तो मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को 48.75 फीसदी और कांग्रेस को 50.57 फीसदी वोट मिले हैं। कांग्रेस के वोट शेयर में लगभग 13 फीसदी की बढ़ोत्तरी नजर आ रही है।

विधानसभा चुनाव 2023 में विधानसभावार मिले वोट (प्रतिशत में)


















































विधानसभा भाजपा कांग्रेस
श्योपुर40.4547.70
विजयपुर24.9133.63
सबलगढ़37.0731.63
जौरा30.8646.71
सुमावली38.9530.35
मुरैना31.5543.20
अंबाह39.7955.38
दिमनी48.9414.84

लोकसभा चुनाव 2019 में विधानसभावार मिले वोट (प्रतिशत में)


















































विधानसभा भाजपा कांग्रेस
श्योपुर46.1036.73
विजयपुर42.2140.44
सबलगढ़34.3246.22
जौरा46.9735.91
सुमावली48.1237.06
मुरैना49.2538.25
दिमनी56.1133.27
अंबाह57.0333.59

ये भी पढ़ें : CM Shivraj Singh Chauhan : सारे दिग्गज दिल्ली में, सीएम शिवराज एमपी में, जानें आज कहां है कार्यक्रम
ये भी पढ़ें :Richest MLA 2023 MP List : रतलाम के ये एमएलए सबसे अमीर, सबसे कम संपत्ति के साथ कर्जदार भी है ये गूदड़ी का लाल

बड़ी खबरें

View All

श्योपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग