
amit shah Live. देश के गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। वे मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद चंबल क्षेत्र के श्योपुर आने वाले थे। लेकिन, ग्वालियर एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण दौरा रद्द कर दिया गया है। इसके बाद ग्वालियर एयरपोर्ट से ही मोबाइल फोन से जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा हर क्षेत्र पर फोकस कर रही है। मध्यप्रदेश के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व ने भी प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है।
गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वे हेलीकाप्टर से श्योपुर पहुंचने वाले थे। लेकिन ग्वालियर एयरपोर्ट पर भारी बारिश होने के कारण भाजपा के दिग्गज नेता एयरपोर्ट पर ही फंस गए। वे श्योपुर तक नहीं जा पाए। इस कारण उन्होंने ग्वालियर से ही जनसभा को मोबाइल के जरिए संबोधित किया। दिग्गज नेता ग्वालियर में थे और जनता श्योपुर के मेला ग्राउंड पर थी।
Live Updates
एमपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
अमित शाह ने कहा कि जो अमृतकाल का समय है, देश को महान बनाने की यात्रा जरूरी है। किसानों को पानी देना हो, बिजली देना हो, गरीबों को घर देना हो, आदिवासी, गरीब, पिछड़े वर्ग हो, सभी के लिए केंद्र सरकार और शिवराज सरकार ने भी कई योजनाएं शुरू की है। अगली बार आउंगा तो डिटेल में बात करूंगा। मैं इतना कहना चाहता हूं कि 150 सीटों के साथ मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए।
5.11 pm
शाह ने कहा कि मैं क्षमा प्रार्थी है। बारिश की वजह से हेलीकाप्टर निकल नहीं रहा है। मैं इतना ही कहूंगा कि इसी चुनाव अभियान में मैं जरूर श्योपुर आउंगा और आपसे मिलुंगा। मैं हजारेश्वर को प्रणाम करता हूं। इस जन आशीर्वाद यात्रा का जो चौथा चरण शुरू हो रहा है इसके लिए निवेदन कर रहा हूं। मध्यप्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार हो।
5.09 pm
गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन शुरू। मेरे साथ ग्वालियर में उपस्थित शिवराज सिंह जी, सिंधिया जी, भूपेंद्र जी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी और श्योपुर में उपस्थित नरेंद्र सिंह जी, विधायक सांसद का अभिनंदन किया।
5.04 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मोबाइल के जरिए ग्वालियर से ही कार्यक्रम को संबोधन किया।
4.58 pm
मोबाइल फोन पर सिंधिया ने किया संबोधित
सिंधिया ने ग्वालियर से मोबाइल के जरिए संबोधित किया। सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी जब किसानों का कर्ज माफ करने का वचन दिया कि 10 दिन में सीएम बदल देंगे, लेकिन जनता के साथ धोखा दिया। सिंधिया ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा में सभी का आशीर्वाद मिले। मैं सभी से अनुरोध करता हूं। मैं शिवराज सिंह जी को क्षेत्र के विकास के लिए धन्यवाद करता हूं।
4.57 pm
अमित शाह, सिंधिया और शिवराज का दौरा रद्द
तोमर ने सभी को जानकारी दी कि भारी बारिश के कारण अमित शाह का दौरा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आने वाले थे। तोमर ने कहा कि अब मोबाइल फोन के जरिए ग्वालियर से ही दिग्गज नेता संबोधित करेंगे।
4.53 pm
चंद्रयान के बाद सूरज की तरफ बढ़े कदम
तोमर ने कहा कि एमपी में हर योजना के माध्यम से जन कल्याण करने की कोशिश की है। हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने हर आदिवासी और गरीब आदमी को पीएम आवास देने का काम किया है। गैस का काम देने का काम किया है। हर गरीब व्यक्ति को पांच लाख तक की मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। पीएम गांव किसान की चिंता तो कर ही रहे हैं. भारत दुनिया का श्रेष्ठ देश बने, इसकी धाक वैश्विक मंच पर बने, इसके लिए मोदीजी के नेतृत्व में काम हो रहा है। चंद्रयान 3 के बाद सूरज की तरफ भी भारत ने कदम बढ़ा दिए हैं।
4.52 pm
तोमर ने कहा कि श्योपुर और कोटा के रिश्ते के बारे में बताया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज रेल मंत्री ने श्योपुर से कोटा तक की लाइन स्वीकृति कर दी गई है। तोमर ने कहा कि आज जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हो रही है। खेती किसानी करने वाले बात कर रहे थे और अधिक पानी चाहिए। लेकिन, ईश्वर की कृपा से जनता के साथ ही भगवान का भी आशीर्वाद मिल रहा है। श्योपुर जिले भर में भारतीय जनता पार्टी ने विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज जो विकास दिखाई दे रहा है वो सारा काम भाजपा के कार्यकाल का ही विकास है और भाजपा ही आगे और विकास का काम करेगी। ऐसा भरोसा श्योपुर के लोगों को है और यह भरोसा निश्चित रूप से बना रहना चाहिए। आपके क्षेत्र में मेडिकल कालेज हो, मूंजरी डैम बनाना, नेशनल हाईवे बनाने का काम हो, विजयपुर में 153 करोड़ की लागत से सड़क हो। हर क्षेत्र में भाजपा ने विकास का काम किया है।
4.48 pm
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संबोधन शुरू।
4.35 pm
अमित शाह थोड़ी देर में ग्वालियर से श्योपुर पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित भाजपा के कई नेता मौजूद हैं।
Updated on:
05 Sept 2023 05:08 pm
Published on:
05 Sept 2023 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
