5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैदावार कम होने से आम हुआ खास, 150 रुपए किलो तक पहुंचे दाम

फलों के राजा आम के दाम छू रहे आसमान..आने वाले दिनों में दाम कम होने के आसार...

2 min read
Google source verification
mango.jpg

श्योपुर. गर्मी का सीजन हो और आम की बात न हो ऐसा शायद ही हो । लेकिन इस बार फलों के राजा आम के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके कारण आपको आम का स्वाद लेने के लिए इस बार अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। हालांकि सिर्फ आम ही नहीं बल्कि सभी फलों के दामों में इन दिनों तेजी बनी हुई है। श्योपुर जिले की बात करें तो शादियों का सीजन शुरू होते ही फलों के दामों में इजाफा देखने को मिलने लगा है।

120-150 रुपए किलो बिक रहा आम
इन दिनों बाजार में फलों के राजा आम के दाम आसमान छू रहे हैं। अभी जिले में बादाम आम की आवक हो रही है। बादाम आम के दाम इस समय 120 रुपए से 150 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहे हैं। जबकि अन्य फलों के दाम भी इस बार पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा है। इस बार आम के दामो को लेकर लोग भी तरह की चर्चा करने लगे हैं। कुछ का कहना है कि जैसे-जैसे वक्त बीतेगा आम के दामों में कमी आएगी। जैसे जैसे बाजार में फसल आएगी वैसे-वैसे दाम में भी कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें- अजीब बीमारी- पसीने के साथ निकलता खून, बीमारी फैलने के डर से स्कूल आने से भी रोका


फसल इस बार कम, इसलिए दाम भी ज्यादा
फल विक्रेताओं के अनुसार इस बार आम की फसल बहुत कम हुई है। ऐसे में आमों के दाम में अभी कमी देखने नहीं मिलेगी। अभी बादाम आम के अलावा अन्य किस्मों की फसल नहीं आई है। आम की अन्य वैरायटियों को आने में कम से कम 15 दिन और लगेंगे। जिसके बाद आम के दामों में थोड़ी राहत मिल सकती है। जिले में दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, तोता परी, केसर आम ज्यादा प्रचलित हैं। जिसमें से शहर में चौंसा, दशहरी, लंगड़ा आम की किस्म मई के दूसरे सप्ताह तक आ जाएगी। जिससे आम के दाम में गिरावट आती है। इस बार गर्मी जल्दी पडने से लोगों को फलों की जरूरत अधिक महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें- सरकारी शिक्षक ने टीचर्स के ग्रुप में डाला भड़काऊ मैसेज, मचा बवाल