5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पिट गई राजस्थान पुलिस! बचाव में करनी पड़ी फायरिंग

MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर में अवैध रेत खनन मफियाओं ने राजस्थान पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
sheopur news

राजस्थान पुलिस और वन हमले पर हुआ पथराव। फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा में अवैध खनन का काम तेजी से चल रहा है। श्योपुर में रेत मफियाओं ने राजस्थान पुलिस पर हमला कर दिया। मफियाओं ने पुलिसकर्मियों के ऊपर पथराव किए।

दरअसल, पूरा मामला रघुनाथपुर थाना इलाके के रिझेटा घाट का है। यहां पर राजस्थान जिले के करौली की करनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम को राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी। जहां टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया। इसी दौरान मध्यप्रदेश की तरफ से मफियाओं ने पत्थर बरसाने शुरु कर दिए।

जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने की फायरिंग


पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाने के लिए पानी में उतरना पड़ा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने दो-तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद मफिया भाग निकले। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

चंबल नदी राष्ट्री अभयारण्य में रेत खनन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। फिर भी अवैध तरीके से कई घाटों पर खनन हो रहा है।