
MP Politics: मध्यप्रदेश के राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ श्योपुर में केस दर्ज करवाया गया है। बीजेपी नेताओं ने इसकी शिकायत की विजयपुर थाने में की है।
दरअसल, बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया है कि तीनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वन मंत्री रामनिवास रावत का वीडियो शेयर किया है। जो कि 6 साल पुराना है। इससे विजयपुर प्रत्याशी की छवि खराब हुई है।
भाजपा नेता अरविंद जादौन का कहना है कि तीनों कांग्रेसी नेताओं के द्वारा शुक्रवार को उनके समस्त सोशल मीडिया अकाउंट्स से वीडियो साझा किया गया है। जो कि कराहल के पहेला गांव का है। इस वीडियो में रामनिवास रावत दौरा करते नजर आ रहे हैं। इसमें गांव के लोग रावत को पानी की समस्या को लेकर कुछ बात कही थी।
बीजेपी नेता ने आगे बताया कि यह वीडियो 6 साल पुराना है। जो कि पानी को समस्या को लेकर था। अब गांव में पानी की समस्या नहीं है। कांग्रेस इसे वर्तमान के परिपेक्ष्य में प्रसारित कर रही है। जिससे रामनिवास रावत की छवि धूमिल हो रही है।
विजयपुर थाना प्रभारी का इस पूरे मामले पर कहना है कि भारतीय न्याय संहिता 2033 की धारा 223 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक महीने की सजा या 200 रूपए के जुर्माना या दोनों का प्रावधान। वहीं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।
Updated on:
26 Oct 2024, 8:46 PM IST
Published on:
26 Oct 2024, 8:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.