8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूंकी मोटर सुधरवाने नगर परिषद पर नहीं पैसा, संकट झेल रहे रहवासी

छह माह से मैकेनिक की दुकान पर पड़ी हैं मोटर

less than 1 minute read
Google source verification
sheopur

फूंकी मोटर सुधरवाने नगर परिषद पर नहीं पैसा, संकट झेल रहे रहवासी

श्योपुर

नगर परिषद पर फूंकी मोटर सुधरवाने के लिए पैसा नहीं है। ऐसे में छह माह से मैकेनिक की दुकान पर मोटर पड़ी हुई हैं। नगर परिषद के अफसरों की इस लापरवाही के चलते सात वार्ड के रहवासी पानी के संकट से जूझ रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप का सहारा रहवासियों को लेना पड़ रहा है।
वार्ड क्रमांक 1, 6, 4, 9, 7, 14 और 15 की बोरिंगकी मोटर छह माह से समय से भुगतान न होने के चलते मैकेनिक की दुकान पर ही पड़ी हैं। मोटर भरने के लिए पैसों की जरुरत के बीच मैकेनिक भुगतान के लिए नगर परिषद के सीएमओ के पास पहुंचा तो उन्होंने उसे पैसा न होने की बात कर लौटा दिया। विजयपुर नगर में 30 से ज्यादा बोरिंग संचालित है।
बोरिंग में डाल लीं निजी मोटर
खराबबोरिंग से मोटर निकालने पर मंडी क्षेत्र में कुछ लोगों ने सरकारी बोरिंग में निजी मोटर डालकर पानी का उपयोग शुरू कर दिया। इससे मौहल्ले के लोग परेशान होने लगे। इस पर भी नगर परिषद के अफसरों ने एक्शन नहीं लिया।
वर्जन
यह बात सही है कि कुछ मोटर काफी दिनों से फुंकी पडी हैं। इनको भरवाकर कैसे उठाएं सीएमओ भुगतान ही नहीं कर रहे। ऐसे में मैकेनिक ने मोटर भरने क काम रोक दिया है।
रिंकी प्रदीप गोयल, अध्यक्ष नगर परिषद विजयपुर