20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह बोले-ऐसी उम्मीद नहीं थी कि राजा-महाराजा भी बिक जाएंगे

-श्योपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा पर बोला हमला

less than 1 minute read
Google source verification
दिग्विजय सिंह बोले-ऐसी उम्मीद नहीं थी कि राजा-महाराजा भी बिक जाएंगे

दिग्विजय सिंह बोले-ऐसी उम्मीद नहीं थी कि राजा-महाराजा भी बिक जाएंगे

श्योपुर,
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनता त्रस्त है और बदलाव चाह रही है। हालांकि सरकार तो हमारी 2018 में भी बन गई थी, लेकिन ऐसी कभी उम्मीद भी नहीं थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारा साथ छोड़ जाएंगे। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि राजा महाराज भी बिक जाएंगे। उन्होंने ये बात बुधवार की रात श्योपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
रात 8 बजे बाद श्योपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने अपने महज 9 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जो वचन दिए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे। अभी जनता त्रस्त है। भाजपा की सरकार को 20 साल हो गए, लेकिन हर वर्ग परेशान है। भाजपा में दलाल पैदा हो गए और यहां हर चीज बिक जाती है, खरीदने वाला होना चाहिए। मुझे बताया गया है कि यहां के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने सूक्ष्म सिंचाई परियोजना बनवाई, लेकिन उसे चालू किया गया तो 25 जगह पाइप फूट गए। क्योंकि ठेकेदार ने कमीशन देकर कमजोर काम किया गया।

मोदी-शिवराज सबसे बड़े ठग हैं
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ यही स्थिति भारत की राजनीति की हो रही है। मोदी और शिवराज सबसे बड़े ठग हैं। मोदी कहते थे काला धन लाऊंगा, लेकिन कालाधन भारत से वापस चला गया। ये लोग वादे करते हैं, सपने बेचते हैं, लेकिन मौके पर कुछ नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है।