13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुले में जानवर छोड़े, तो पड़ेंगे 5 जूते, वीडियो वायरल होते ही फरमान सुनाने वाले का हाल कर देगा हैरान, Watch Video

मध्यप्रदेश के शहडोल में सरपंच ने मुनादी पिटवाकर ऐसा फरमान जारी किया कि इसे लेकर गांव के लोग आग बबूला हो गए। लोगों का कहना है कि सरपंच ने तुगलकी फरमान सुनाकर सभी ग्रामीणों का अपमान किया है।

2 min read
Google source verification
sheopur_me_sarpanch_ne_pitwaya_betuke_farman_ka_dhindhora_khule_me_janwar_chore_to_padenge_paanch_jute_viral_video.jpg

मध्यप्रदेश के शहडोल में सरपंच ने मुनादी पिटवाकर ऐसा फरमान जारी किया कि इसे लेकर गांव के लोग आग बबूला हो गए। लोगों का कहना है कि सरपंच ने तुगलकी फरमान सुनाकर सभी ग्रामीणों का अपमान किया है। दरअसल, सरपंच ने फरमान सुनाया कि 'जो भी अपने जानवरों को खुले में छोड़ेगा, उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही पांच जूते भी मारे जाएंगे।'

जानकारी के मुताबिक शहडोल के जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत नगनौडी के सचिव और सरपंच ने यह फरमान सुनाया है। इस गांव के सरपंच और सचिव ने पूरे गांव में डुगडुगी पिटवाते हुए फरमान जारी करवाया। इस दौरान गांव वालों को चेतावनी दी गई कि अगर उनके मवेशी खुले में घूमते दिखे तो, उनके ऊपर पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें पांच जूते मारे जाएंगे। इस फरमान के बाद से ही ग्रामीण गुस्से में हैं।

बेतुके फरमान का वीडियो वायरल

इस बेतुके फरमान का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो ग्रामीण और भी निराश हो गए और खुद को ज्यादा अपमानित महसूस कर रहे हैं। अब गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का घेराव कर पूरी जानकारी एसडीएम भागीरथ लहरे को दी और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण बोले- पूरे गांव का अपमान, सख्त कार्रवाई हो

गांव के बृज किशोर तिवारी और राम रतन बैगा ने कहा कि इस तरह का फरमान हम सभी का अपमान है। अब से पहले किसी ने भी ऐसा नहीं किया। इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आवारा मवेशियों को लेकर सरपंच के फरमान पर गांव के लोगों ने कहा कि ये बड़ा अपमान है, पूरे गांव की बेइज्जती हो रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। क्या बोले एसडीएम? सरपंच के इस बेतुके फरमान पर एसडीएम भागीरथ लहरे का कहना है कि इस मामले की अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अभी हमारे पास वीडियो नहीं आया है। वीडियो आने के बाद उसकी जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर जो भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए, वो की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्योपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग