3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP : इस घटना के बाद बैंक मुख्यालय में मचा हड़कंप, देशभर के SBI लॉकरों की होगी जांच

इससे पहले एसबीआई की किसी भी शाखा में ऐसी रहस्यमयी चोरी नहीं हुई, इसीलिए एसबीआई ने अपनी देशभर की सभी शाखाओं के गोल्ड लोन लॉकरों की पड़ताल करने के आदेश जारी कर दिये हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jun 2020, 2:36 PM IST

news

MP : इस घटना के बाद बैंक मुख्यालय में मचा हड़कंप, देशभर के SBI लॉकरों की होगी जांच

श्योपुर/ मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के लॉकर से 15 किलो से ज्यादा सोना चोरी होने की घटना ने बैंक मुख्यालय तक हड़कंप मचा दिया है। ये हड़कंप इसलिए भी है क्योंकि इससे पहले एसबीआई की किसी भी शाखा में ऐसी रहस्यमयी चोरी नहीं हुई, इसीलिए एसबीआई ने अपनी देशभर की सभी शाखाओं के गोल्ड लोन लॉकरों की पड़ताल करने के आदेश जारी कर दिये हैं। सभी शाखा प्रबंधकों को लॉकरों की चाबियों व गिरवी रखे सोने के रिकॉर्ड का मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं।

कैश प्रभारी और अकाउंटेंट सस्पेंड

आपको बता दें कि, श्योपुर में एसबीआई की स्टेशन रोड शाखा के गोल्ड लोन लॉकर से 7.33 करोड़ रुपये कीमत का 15 किलो 446 ग्राम सोना चोरी हो गया है। चोरी के शक में बैंक के कैश प्रभारी राजीव पालीवाल एवं अकाउंटेंट रामनाथ ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पढ़ें ये खास खबर- सीएम शिवराज का ऐलान, जुलाई में भी नहीं खुलेंगे मध्य प्रदेश के स्कूल



24 घंटे में करना होगी जांच

मामला सामने आने के बाद एसबीआई मुख्यालय ने अपनी 22 हजार 428 शाखाओं में ई-मेल के जरिए निर्देश जारी किये हैं कि, सभी बैंक प्रबंधक अपनी-अपनी शाखाओं में बने गोल्ड लोन के लॉकरों की ऑरिजनल व डुप्लीकेट चाबियों को देखें। लॉकरों के अंदर गिरवी रखे ग्राहकों के सोने की जांच करें कि, वो पूरा है भी कि नहीं? लॉकरों की जांच के लिए बैंक मुख्यालय ने 24 घंटे का समय दिया है।

पुलिस को पूरा रिकॉर्ड तक नहीं दे पा रही बैंक

उधर, करोड़ों का सोना चोरी होने की थाने में शिकायत के तीन दिन बाद भी श्योपुर की एसबीआई शाखा के अफसर पुलिस को यह जानकारी नहीं दे पाए कि जिन 101 लोगों का गिरवी रखा हुआ सोना चोरी हुआ है उनके नाम क्या हैं और किस व्यक्ति का कितना सोना था। श्योपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पीएल कुर्वे ने के मुताबिक, बैंक से कोई जिम्मेदार अफसर अब तक जांच में सहयोग करने के लिए थाने नहीं आया है, जबकि ऐसे मामलों में बैंक प्रबंधन को पूरा रिकॉर्ड तत्काल मुहैया कराना चाहिए था।