
लकड़ी काटने से मना किया, तो वनरक्षक व चौकीदार पर किया कुल्हाड़ी से हमला
ओछापुरा(श्योपुर). महुआमार के जंगल में वनरक्षक और चौकीदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। जिससे वनरक्षक और चौकीदार घायल हो गए। पुलिस ने वनरक्षक गौरव दुबे की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे की है।
महुआमार के जंगल में वनरक्षक गौरव दुबे और चौकीदार जगदीश बंजारा निगरानी के लिए निकले थे। इसी दौरान करीब तीन से चार लोग जंगल में वनरक्षक को दिखे। वनरक्षक दुबे चौकीदार के साथ उस स्थान तक पहुंचे जहां यह लोग मौजूद थे। यहां पहुंचकर पता चला कि यह लोग जंगल से लकड़ी काट रहे थे।
वनरक्षक गौरव दुबे से इन लोगों को लकड़ी काटने से मना किया, तो आरोपियों ने वनरक्षक व चौकीदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वनरक्षक गौरव दुबे के सिर में चोट आई। वहीं चौकीदार जगदीश बेहोश होकर गिर पड़ा। लहुलुहान हालत में वनरक्षक ओछापुरा पहुंचे। घटना की जानकारी देने रघुनाथपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने गौरव दुबे की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी जंगल में बकरी चराने गए थे। साथ ही लकड़ी काटकर लाने की फिराक में थे।
गौरव दुबे की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया है।
सोनपाल सिंह तोमर, थाना प्रभारी, रघुनाथपुर
Published on:
20 Dec 2019 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
