3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरने से पहले बोली युवती- वो जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, देखें वीडियो

जहर खाकर युवती ने की खुदकुशी..अस्पताल में मौत से पहले दिए बयान का वीडियो आया सामने..

2 min read
Google source verification
sheopur.jpg

श्योपुर. श्योपुर में मंगलवार को जहर खाकर खुदकुशी करने वाली 19 साल की युवती की खुदकुशी के मामले में एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो मृत युवती का ही है जो मरने से पहले अस्पताल में दिए गए उसके आखिरी बयान का है। इस वीडियो में युवती मरने से पहले अपने गुनहगारों के नाम ले रही है और बता रही है कि कैसे उस पर जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।

'जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव बना रहा था'
श्योपुर के देहात थाना क्षेत्र के जाटखेड़ा गांव की रहने वाली लक्ष्मी मीणा नाम की 19 साल की युवती ने मंगलवार को जहर खा लिया था। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस वीडियो में लक्ष्मी को ऑक्सीजन मास्क लगा दिख रहा है वो अपनी मौत के लिए लोकेश नाम के युवक को जिम्मेदार बता रही है। परिजनों के द्वारा पूछे जाने पर वो बता रही है कि, लोकेश उसे लगातार परेशान कर रहा था, वह कह रहा था कि, तुम मुझसे बात नहीं करती, तुम किसी और से भी बात नहीं कर सकती, तुम मेरी बात मान लो नहीं तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। तुम्हारे पापा को बता दूंगा। युवती ने बताया कि वह दुर्गेश नाम के युवक से बात करती थी, लेकिन लोकेश चाहता था कि वह दुर्गेश की बजाय उससे बात करें, इसी को लेकर लोकेश उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। मजबूर होकर उसने जहर खा लिया।

देखें वीडियो-

दो लोगों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
जहर खाने के बाद अस्पताल में लक्ष्मी जिंदगी की जंग हार गई लेकिन मरने से पहले उसने अपने गुनहगार का नाम बता दिया था। जिसका वीडियो सामने आ चुका है वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसपी सतेंद्र तोमर का कहना है कि घटना के संबंध में दो आरोपियों पर धारा 306 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्दी उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

देखें वीडियो-

Story Loader