
MP Election 2023: टिकट कटने से खफा भाजपा नेताओं को मनाने हेलीकॉप्टर से पहुंचे केंद्रीय मंत्री, किया बड़ा वादा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद टिकट कटने से नाराज हुए भाजपा नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंप दी है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री बुधवार को हेलीकॉप्टर में सवार होकर सूबे के श्योपुर जिले पहुंचे। बता दें कि, यहां पहले ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने टिकट कटने से खफा हुए भाजपा नेताओं को चाय पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया था। बताया जा रहा है कि यहां चर्चा के दौरान आपसी सहमति बनाते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने नेताओं और पार्टी के बीच उत्पन्न हुए सभी गिले शिकवे दूर कर दिए हैं।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री के कहने पर ही पार्टी के सभी नेताओं ने अपनी अपनी नाराजगी छोड़कर भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए गए दुर्गालाल विजय को सबके सामने माला पहनाकर गले से लगाया। साथ ही, सभी ने एक मत होकर चुनाव में जीत का भरोसा भी दिलाया।
सभी ने भाजपा उम्मीदवार को पहनाई माला
बता दें कि, पिछले चुनाव में करीब 42 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार चुके पूर्व विधायक दुर्गा लाल विजय को इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दे दिया है। इससे क्षेत्र के लगभग सभी भाजपा नेताओं में नाराजगी बढ़ गई थी। उन भाजपा नेताओं ने पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था जो खुद भी टिकट की दावेदारी की दौड़ में शामिल थे। कुछ नेता तो पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में भी शामिल हो गए, लेकिन जिन नेताओं ने अबतक पार्टी नहीं छोड़ी थी, नरेंद्र सिंह तोमर ने आज उन सभी को चाय पर चर्चा के लिए बुला लिया था।
अब पार्टी में कोई नाराज नहीं- तोमर
चाय पर चर्चा के बाद सभी नाराज नेताओं से सेहमति बनने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शहर में आयोजित भाजपा की बाइक रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ये स्पष्ट कर दिया कि अब पार्टी में किसी के बीच कोई नाराजगी बाकी नहीं है। हम सब एक होकर चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार को जिताने उतरेंगे।
Updated on:
25 Oct 2023 06:31 pm
Published on:
25 Oct 2023 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
