15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिमला में सर्दी के बीच सैलानियों का सैलाब। जानिए

विंटर कार्निवाल: रिज मैदान बना आकर्षण का केन्द्र शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सैलानियों के मनोरंजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन हो रहा है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कार्निवाल में लगे स्टालों में सैलानी जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। अब मनाली में पहली जनवरी से विंटर कार्निवाल शुरू होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

2 min read
Google source verification
शिमला में सर्दी के बीच सैलानियों का सैलाब। जानिए

शिमला में सर्दी के बीच सैलानियों का सैलाब। जानिए

सैलानियों की यात्रा बना रहे यादगार
प्रदेश में सैलानियों की यात्रा को यादगार बनाने के लिए पर्यटन कारोबारी होटलों में डीजे, डांस की विशेष पार्टियों का आयोजन भी कर रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। शिमला के बड़े होटलों में मेहमानों के लिए पैकेज जारी किए गए हैं। होटलों में नए साल के जश्न पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में डीजे म्यूजिक, कपल डांस, पेपर डांस, स्टे'यू डांस, केंडल डांस और चिल्ड्रन डांस आदि गतिविधियां शामिल होंगी। हिमाचली व्यजंनों में सिड्डू, पहाड़ी डोसा, धाम, पहाड़ी खिचडू और अन्य लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे।

55 होटलों में 40 फीसदी डिस्काउंट
सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन निगम के 55 होटलों में 40 फीसदी डिस्काउंट दी जा रही है। वहीं शिमला और मनाली के अधिकांश निजी होटलों में 20 से 30 फीसदी डिस्काउंट के साथ तीन दिन ठहराव के साथ चौथी रात मुफ्त है। नववर्ष पर हजारों लोग ऐसे भी हैं, जो शक्तिपीठ में माथा टेक कर दिन की शुरुआत करेंगे। प्रदेश की शक्तिपीठों को दो दिन पहले फूलों से सजा दिया गया है। 'वाला जी, बृजेश्वरी, बगलामुखी, चामुंडा, श्री नैना देवी में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शक्तिपीठों के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह जल्दी खुल जाएंगे।

IMAGE CREDIT: होटलों में नए साल के जश्न

बर्फ के दीदार का करें इंतजार
हिमाचल प्रदेश की वादियों में बर्फबारी के लिए पर्यटकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पर्यटकों की व्हाइट न्यू ईयर बनाने की हसरत इस बार भी पूरी नहीं होगी। राजधानी शिमला में साल के अंतिम दिन धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी छह जनवरी तक शिमला और मनाली सहित प्रदेश भर में मौसम के साफ होने की संभावना जताई है। ऐसे में हिमाचल का रूख करने वाले पर्यटकों को इस बार भी यहां बर्फ का दीदार नहीं होगा।

IMAGE CREDIT: होटलों में नए साल के जश्न