scriptहिमाचल: बर्फ की बिछी सफेद चादर, काजा-स्पीति का संपर्क कटा | Himachal: White blanket of snow, Kaza-Spiti cut off | Patrika News
शिमला

हिमाचल: बर्फ की बिछी सफेद चादर, काजा-स्पीति का संपर्क कटा

-नेशनल हाईवे 505 पर गिरीं चट्टानें, यातायात ठप शिमला. हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के पूह खंड के मलिंग से आगे चार किलोमीटर समदु की ओर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे-505 ठप हो गया है। सोमवार रात करीब 9:15 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई। गनीमत यह रही कि कोई गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आई। हाईवे बंद होने से चांगो, सुमरा और शलखर सहित काजा और स्पीति घाटी का किन्नौर से संपर्क कट गया।

शिमलाNov 29, 2023 / 01:05 am

satyendra porwal

हिमाचल: बर्फ की बिछी सफेद चादर, काजा-स्पीति का संपर्क कटा

हिमाचल: बर्फ की बिछी सफेद चादर, काजा-स्पीति का संपर्क कटा

आवाजाही में बनी परेशानी
हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सीमा सड़क संगठन यातायात बहाल करने में जुटा है। उधर, ओसी सीमा सड़क संगठन समदु राज कुमार प्रकाश ने बताया कि तीन मशीनें और 20 मजदूर यातायात बहाल करने में जुटे हैं। जल्द ही बाधित मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
काजा-ताबो में ताजा बर्फबारी
लाहौल-स्पीति जिले के काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। पूरे क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। वहीं, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। उधर, बर्फबारी से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 1 दिसंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 30 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से कई भागों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 2 दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।
किस जगह कितना रहा तापमान
मौसम विभाग ने शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 6.2, कल्पा 1.2, धर्मशाला 10.2, ऊना 8.0, नाहन 11.7, पालमपुर 7.5, सोलन 9.5, मनाली 4.4, कांगड़ा 10.1, मंडी 6.8, चंबा 8.7, डलहौजी 8.4, जुब्बड़हट्टी 9.6, कुफरी 5.2, नारकंडा 3.6, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 4.2, धौलाकुआं 11.4, बरठीं 9.9, समधो 1.5, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.0 और देहरा-गोपीपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान शिमला में अधिकतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 24.4, भुंतर 24.6, कल्पा 11.7, धर्मशाला 20.0, ऊना 25.0, नाहन 23.3, केलांग 9.7, सोलन 23.0, मनाली 16.5, कांगड़ा 24.0, मंडी 22.0, चंबा 25.1, डलहौजी 11.1, जुब्बड़हट्टी 21.5, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी 11.6, नारकंडा 8.9, रिकांगपिओ 15.0, धौलाकुआं 23.3, बरठीं 23.8 और समधो में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Hindi News/ Shimla / हिमाचल: बर्फ की बिछी सफेद चादर, काजा-स्पीति का संपर्क कटा

ट्रेंडिंग वीडियो