12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांगड़ा हवाई अड्डा: विस्तार से पर्यटन को लगेंगे पंख। जानिए

बैजनाथ के लोगों को मिली करोड़ों रुपए की सौगातेंकांगड़ा. हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अनुमति दी गई है। यहां से विस्थापित होने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय भी किया गया है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिले के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
कांगड़ा हवाई अड्डा: विस्तार से पर्यटन को लगेंगे पंख। जानिए

कांगड़ा हवाई अड्डा: विस्तार से पर्यटन को लगेंगे पंख। जानिए

49.22 करोड़ की 10 विकास योजनाएं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सुक्खू ने जनसभा से पहले बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 49.22 करोड़ की 10 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपए जीवनभर के लिए मासिक पेंशन के रूप में देने का निर्णय किया है। इस योजना से महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए सम्मान राशि के रूप में मिलेंगे।
ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में की पूजा-अर्चना
इससे पहले सुक्खू ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने झंडा चढ़ानें की रस्म अदायगी के साथ ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित हवन में पूर्णाहुति दी और विशाल शोभा यात्रा में भाग लिया।