
16 घंटे बाद मनाली-केलांग मार्ग बहाल। जानिए
भूस्खलन से आई थी राह में परेशानी,मशीनरी जुटी
सिस्सू में सेल्फी प्वाइंट के पास भूस्खलन के चलते बाधित हुआ मनाली-केलांग मार्ग 16 घंटे बाद बहाल हो गया है। सोमवार देर रात से भूस्खलन के चलते मंगलवार दोपहर तक बंद रही। सूचना मिलने के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने में जुटी। करीब 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल किया गया। इससे लाहौल के लोगों ने राहत की सांस ली है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सड़क पर फिसलन को लेकर वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया है। सुबह 9 से शाम 4 बजे केवल फोर बाई फोर वाहन मनाली-केलांग सड़क पर चल सकेंगे। उधर, चंबा जिले में किलाड़ मुख्यालय में 10.16 से लेकर ऊपरी चोटियों में 20.32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। क्षेत्र में बर्फबारी के बाद एक बार फिर से जनजातीय क्षेत्र पांगी शीतलहर की चपेट में आ गया है। कई पंचायतों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिमला में गरज के साथ झमाझम
आगामी 14 मार्च को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार शाम से गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बारिश-हिमपात से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भटियात, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, रिवालसर, गोहर, करसोग, सरकाघाट, सुंदरनगर), सुन्नी, नालदेहरा, कुफरी, चायल, राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई आदि स्थानों पर ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मंडी जिले के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई। आगामी 15 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।
Published on:
13 Mar 2024 02:07 am
बड़ी खबरें
View Allशिमला
हिमाचल प्रदेश
ट्रेंडिंग
