29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनियांधाना में रुई गोदाम में भडक़ी आग, दमकल ने पाया आग पर काबू

खनियांधाना में रुई गोदाम में भडक़ी आग, दमकल ने पाया आग पर काबूपोहरी के छर्च में 6 ट्रॉली भूसा जलकर हुआ खाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Samuel Das

•

Updated: 28 Mar 2024, 4:57 PM IST

खनियांधाना में रुई गोदाम में भडक़ी आग, दमकल ने पाया आग पर काबू

खनियांधाना में रुई गोदाम में भडक़ी आग, दमकल ने पाया आग पर काबू


खनियांधाना में रुई गोदाम में भडक़ी आग, दमकल ने पाया आग पर काबू
पोहरी के छर्च में 6 ट्रॉली भूसा जलकर हुआ खाक
खनियांधाना। शिवपुरी जिले के खनियाधाना एवं पोहरी के ग्राम छर्च में गुरुवार को हुई आगजनी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। खनियांधाना में जहां रुई के गोदाम में आग भडक़ गई, तो वहीं छर्च में 6 ट्रॉली भूसा जलकर खाक हो गया।
खनियाधाना के मुख्य बाजार में सौरभ झा की रुई की दुकान व गोदाम है। आज दोपहर में जब सौरभ घर पर खाना खाने गया था, तभी आसपास के लोगों ने दुकान में धुआं उठता नजर आया। धुएं को देखकर जब तक आसपास के दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। दूसरे दुकानदारों को आग फैलने का डर सताने लगा, तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल गोदाम मालिक एवं पुलिस को भी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू आया। गोदाम मालिक सौरभ झा ने बताया कि गोदाम में रुई के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जो जलकर खाक हो चुका है। आगजनी की घटना में उन्हें करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है। गोदाम में आगजनी का कारण बिजली के बोर्ड में हुआ शॉर्ट शर्किट बताया जा रहा है।
किसान के बाड़े ने 6 ट्रॉली भूसा हुआ खाक
छर्च गांव में रहने वाले पप्पू पुत्र नन्दलाल कुशवाह ने बताया कि मेरे घर के बाड़े में उसका व उसके बड़े भाई अमर सिंह का 4 ट्रॉली कड़व, 1 ट्रॉली घास, 1 ट्रॉली गेहूं का भूसा एकत्रित करके रखा हुआ था। गुरुवार की दोपहर वह अपने परिवार के साथ खेत पर गेहूं की फसल काटने गया हुआ था, तभी पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर के बाड़े में रखे भूसे में आग भडक़ गई है। घर जाकर देखा तो भूसे में से आग की लपटें उठ रहीं थीं। फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पानी का प्रयास किया। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, तब तक भूसा जलकर खाक हो चुका था। पप्पू कुशवाह ने बताया कि आग की लपटें इतनी भीषण थी कि नीम, इमली और अमरुद का पेड़ भी जल गए। आगजनी की इस घटना से उसे करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।