3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में आया ‘एलियन’! बकरी के बच्चे को देखने उमड़े लोग, मेमने को बता रहे चमत्कार

Alien Goat Shivpuri News Shivpuri Alien News

2 min read
Google source verification
Alien Goat Shivpuri News Shivpuri Alien News

Alien Goat Shivpuri News Shivpuri Alien News

Alien Goat Shivpuri News Shivpuri Alien News मध्यप्रदेश Madhya Pradesh में एलियन का गया है! प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में हर किसी के जुबान पर यही चर्चा है। यहां एक बकरी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है जिसे लोग एलियन Alien बता रहे हैं। बकरी के नवजात मेमने की अजीबोगरीब शक्ल है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

एमपी के शिवपुरी (Shivpuri) के सिरसौद गांव में यह मेमना जन्मा है। गांव में एक बकरी ने दो मेमने जन्मे जिसमें से एक बिल्कुल सामान्य है लेकिन दूसरे का चेहरा कुछ विशेष है। बकरी के इस नवजात बच्चे की शक्ल कुछ कुछ एलियन (Alien Goat) जैसी दिख रही है। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसे देखकर सभी ने इसे ​एलियन ही कहना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें : एमपी के बड़े पुलिस ऑफिसर के पीछे पड़ गए लोग, ज्वाइन ही नहीं कर पा रहे आईपीएस अधिकारी

मेमने का मुंह कुछ अजीब है, जीभ बाहर ही निकली है। उसकी दो ही आंखें हैं लेकिन दोनों जुड़ी हुई हैं और उसकी पलकें भी नहीं हैं। आंखों के बीच कोई अंतर ही नहीं है वहीं पलकें नहीं होने से वह आंखें बंद भी नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें : एमपी में ट्रेन हादसा, एक-एक कर बेपटरी होते गए डिब्बे, मच गया हड़कंप

हैरानी की बात यह है कि इस अजीबोगरीब मेमने के साथ ही जन्मा बकरी का दूसरा बच्चा पूरी तरह सामान्य है। अच्छी बात तो यह है कि असामान्य होने के बाद मेमना पूरी तरह स्वस्थ है और खूब अठखेलियां कर रहा है। बकरी भी अपने इस नवजात पर खूब प्यार उड़ेलती है।

यह भी पढ़ें :एमपी में एक बार फिर बदलेगा मौसम, जानें कब तक होगी मानसून की विदाई

अजीब मेमने को देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं। कुछ लोग इसे चमत्कार भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सिरसौद सूखापुर के खेरी रजक की बकरी ने इस मेमने को जन्मा है। खेरी रजक बताते हैं कि बकरी ने सुबह दो मेमनों को जन्म दिया। इसमें एक सामान्य है लेकिन दूसरे मेमने की शक्ल अनोखी है। बकरी न केवल अपने इस नवजात मेमने का खूब दुलार रही है बल्कि उसके पास ही रहने की कोशिश कर रही है।

एलियन जैसी शक्ल के मेमने को लोग चमत्कार बता रहे हैं लेकिन पशु चिकित्सक मनोज गुप्ता के मुताबिक अनुवांशिक कारणों से ऐसा हो जाता है। पशु चिकित्सकों के अनुसार बकरी में कैल्शियम की कमी और प्रजनन में परिवर्तन के कारण ऐसा मेमना जन्मा है।

Story Loader