2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगली जानवरों का शिकार करने बिछाई बारूद, पालतू गाय हुई शिकार

मध्यप्रदेश में इन दिनों शिकारियों के हौसले बुलंद हैं। ये शिकारी जंगली जानवरों को अलग-अलग तरीके से अपना शिकार बना रहे हैं। हाल में ही पन्ना के जंगलों में फांसी पर लटका कर बाघ का शिकार किया गया है...

2 min read
Google source verification
cow.jpg

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में इन दिनों शिकारियों के हौसले बुलंद हैं। ये शिकारी जंगली जानवरों को अलग-अलग तरीके से अपना शिकार बना रहे हैं। हाल में ही पन्ना के जंगलों में फांसी पर लटका कर बाघ का शिकार किया गया है। जंगली जानवरों का अलग-अलग तरीके से शिकार का यह एक मामला नहीं है, अब ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले से भी सामने आया है। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के जंगलों में शिकारियों ने बारूद बिछा रखी है। जिसकी चपेट में आने से एक पालतू गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गाय के जबड़े में बारूद फटने से उसका मुंह बुरी तरह से जख्मी हो गया। अब गाय के मालिक ने इसकी शिकायत रन्नौद थाना सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी दर्ज कराई है।

यहां पढ़ें पूरा मामला
मेघोना डांग के रहने वाले रामकृष्ण लोधी पुत्र श्याम सिंह लोधी ने बताया कि बीते दिन चंद्रभान सिंह लोधी अन्य मवेशियों के साथ गांव से सटे हुए जंगल में अपनी गाय चराने के लिए ले गया था। इसी दौरान जंगल में गाय ने बारूद से भरे एक गोले को मुंह में रख लिया। बारूद मुंह में जाते ही उसके ब्लास्ट होने की तेज आवाज आई। और गाय का मुंह जख्मी हो गया। गाय को घर लाया गया। लेकिन अब वह खाने-पीने में असमर्थ हो चुकी है। लोधी ने इसकी शिकायत रन्नौद थाना सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई है। अज्ञात शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में इस बार नहीं होंगी 10वीं-12वीं की 'प्री-बोर्ड' परीक्षा, पढ़ें शिक्षा विभाग का पूरा फैसला

ये भी पढ़ें:MP State Open Board परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें कब से हैं आपके Exams

ये भी पढ़ें: नए साल का जश्न मनाने एमपी Tourist Spot फुल, अगर आप भी कर रहे हैं Planning तो पहले पढ़ लें ये खबर

जंगली शूकर का शिकार करने बिछाते हैं बारूद
रामकृष्ण लोधी ने यह भी बताया कि ग्राम देहर में चार से पांच मोगिया टपरिया बना कर रहते हैं। इन्हीं के द्वारा जंगली शूकर का शिकार करने के लिए बारूद के गोले जंगल में बिछाए जाते हैं, ऐसे में जब जंगली शूकर बारूद के गोले को मुंह में रखता है तो वह फट जाता है जिससे जंगली सूअर गंभीर रूप से घायल हो जाता है। जिसके बाद शिकारी मोगिया जंगली शूकर के मांस को बेचकर मुनाफा कमाते हैं। शिकारी बारूद के ऊपर खाने की सामग्री को लपेट देते हैं। जिससे जंगली सूअर उसे खाने की नियत से अपने मुंह में रखकर चबाता है तो बारूद मुंह में ही फट जाता है। लेकिन अक्सर इनसे मवेशी सहित जंगली जानवर घायल हो जाते हैं। यही वजह रही कि उसकी गाय ने भी शिकारियों द्वारा बिछाई गई बारूद के गोले को मुंह में रखकर चबा लिया, जिसके फटने के बाद गाय बुरी तरहसे घायल हो गई।

ये भी पढ़ें:नए साल पर महंगे हुए महाकाल के दर्शन, जानें कैसे होगी आपकी जेब ढीली

ये भी पढ़ें:कॉटन की शौकीन महिलाओं का बिगड़ेगा बजट, महंगी हुई ये जरूरत की चीजें

Story Loader