29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोडिंग पलटने से लगे जाम में फसे बाइक चालाक ने ऑटो चालाक को पीटा

लोडिंग पलटने से लगे जाम में फसे बाइक चालाक ने ऑटो चालाक को पीटादेहात थाना पुलिस ने किया क्रॉस मामला दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Samuel Das

•

Updated: 7 Mar 2024, 3:57 PM IST

लोडिंग पलटने से लगे जाम में फसे बाइक चालाक ने ऑटो चालाक को पीटा

लोडिंग पलटने से लगे जाम में फसे बाइक चालाक ने ऑटो चालाक को पीटा

लोडिंग पलटने से लगे जाम में फसे बाइक चालाक ने ऑटो चालाक को पीटा
देहात थाना पुलिस ने किया क्रॉस मामला दर्ज

शिवपुरी शहर के नीलगर चौराहे पर खराब सड़क के चलते एक लोडिंग वाहन के पलट जाने के बाद लगे जाम से बाइक सवार युवक ने एक ऑटो चालाक पर थप्पड़ बरसा दिए। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने ऑटो चालाक और बाइक सवार युवक की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। बता दें शहर में कई बदहाल सड़कों के चलते राहगीरों को परेशान होना पढ़ रहा है इसके चलते अब नगरपालिका की बदौलत सड़कों पर जाम के कारण मारपीट की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी का नीलगर चौराहा क्षेत्र में सकरी गली होने के साथ इस मार्ग पर अधिक ट्रेफिक रहता है। इसके साथ ही यह मार्ग पूरी तरीके से खराब भी है। यहां अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। इसी क्रम में बीते रोज इस मार्ग से होकर गुजर रहा एक लोडिंग वाहन खराब नाली में पहिया धसने के चलते पलट गया था। इसके चलते जाम के हालात बन गए थे। इसी बीच नीलगर चौराहे के रहने वाले ऑटो चालाक नाजिर खान (४०) पुत्र नबाब खान और पुरानी शिवपुरी कुशवाह मोहल्ला के रहने वाले बाइक चालाक नीरज कुशवाह (१९) पुत्र मुरारी लाल कुशवाह के बीच जल्द निकलने को लेकर मुंहवाद हो गया। इससे भड़के नीरज कुशवाह ने बाइक से उतरकर ऑटो चालाक नाजिर खान की मारपीट कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बाइक चालक को समझाबुझा कर रवाना किया। इसके बाद लोगों ने पलटे ऑटो को सीधा कर मौके से रवाना कराया