21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान परशुराम जयंती पर उनके जीवन चरित्र पर की चर्चा

भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया। लोगों ने आपस में भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर चर्चा की

less than 1 minute read
Google source verification
भगवान परशुराम जयंती पर उनके जीवन चरित्र पर की चर्चा

भगवान परशुराम जयंती पर उनके जीवन चरित्र पर की चर्चा

शिवपुरी। भगवान परशुराम की जयंती पर इस बार लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के क्रम में कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया। सभी समाज बंधुओं ने अपने-अपने घरों पर ही भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया। लोगों ने आपस में भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर चर्चा की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को रेखांकित कर लोगों ने उनके बारे में अधिक से अधिक जाना और उन्हें समझने का प्रयास किया।

इसी क्रम में धैर्यवर्धन शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में गलत धारणा और दुष्प्रचार के कारण भगवान परशुराम और महर्षि चाणक्य को समाज ने यथोचित आदर नहीं दिया, जितना कि भारतीय समाज इन दोनों का ऋणी है।

ब्राह्मण समाज के ग्रुप पर दिन भर बधाईयों का सिलसिला चलता रहा और लोगों ने अपने घरों में जो पूजा-अर्चना की, उसके फोटो भी समाज बंधुओं के साथ शेयर किए। इसी क्रम में देर रात समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों पर दीपक भी जलाए। इस बार भगवान परशुराम मंदिर पर किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया गया और न ही रैली आदि का आयोजन हुआ।

आशीष शशि शर्मा, शिवकुमार शर्मा, संजय चौबे, सीएमओ सौरभ गौड़, रवि वशिष्ठ, आनंद पाठक, सुषमा पांडेय, श्रीराम गौड़, कौशल शर्मा, बृजेंद्र भार्गव, प्रदीप अवस्थी, नीरज सरैया, नपा के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव, विपिन खेमरिया, राकेश समाधिया, जितेंद्र समाधिया, किशोर जैमिनी सीएमओ केके पटेरिया, जगदीश प्रसाद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुनील खेमरिया, राजेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र शर्मा खजूरी, गगन वाजपेयी आदि ने भी परशुराम जयंती पर अपने-अपने यहां जयंती पर आयोजन किए।