
रोड निर्माण के दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच विवाद, पथराव के बाद लाठीचार्ज, मासूम की मौत
शिवपुरी/करैरा. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा स्थित भितरवार रोड पर मौजूद ग्राम रामनगर गधाई में मंगलवार की सुबह रोड निर्माण के दौरान पाइप डालने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। घटना में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया तो वहीं पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान एक 9 माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, एक सब इंस्पेक्टर के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।
लाठीचार्ज के दौरान हुई भगदड़ में मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। इधर, मामले की सूचना पर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी चक्काजाम में बैठ गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं। रामनगर गधाई गांव करैरा विधायक का ग्रह गांव है, लेकिन घटना के वक्त विधायक यहां मौजूद नहीं थे।
पढ़ें ये खास खबर- पुलिसकर्मी ने रेल यात्री को दी गिरफ्तार करने की धमकी, 7 हजार छीनकर फरार
दो पक्षों में हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक करैरा से भितरवार मार्ग पर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान रामनगर गधाई में एक स्थान पर रोड पर पानी भरता है। उस जगह पर पाइप डालने का काम होना था, इसमें जाटव पक्ष के लोग पाइप डालने से मना कर रहे थे, जबकि सेन समाज के लोग पाइप डालने के पक्ष में थे। इसी पर से दोनों के बीच विवाद की स्थिति थी। मामले की सूचना पर से मंगलवार करीब 11 बजे नायब तहसीलदार रूचि अग्रवाल और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। यहां पर पहले ग्रामीणों ने पथराव किया और जबाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
घटना में 9 माह के बच्चे की मौत
घटना में अशोक जाटव नामक युवके के 9 माह के मासूम बेटे शिवा की मौत हो गई। वहीं, पथराव में करैरा थाने के सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र यादव घायल हो गए। घटना के बाद से ग्रामीण मौके पर चक्काजाम करके मौके पर बैठ गए। परिजन का आरोप है कि, पुलिस की लाठीचार्ज से उनके बेटे की हत्या हुई है। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। इधर, सुरक्षा को लेकर जिलेभर से पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है।
विधायक बोले- पुलिस का रवैय्या ठीक नहीं
रामनगर गधाई गांव करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव का है। घटना के समय विधायक चंदेरी में थे, जो सूचना मिलने पर करैरा पहुंच गए। करैरा विधायक ने चक्काजाम कर रहे लोगों से कहा कि, उनके साथ पुलिस का रवैय्या ठीन नहीं था। इस तरह से लोगों की मारपीट नहीं करना चाहिए थी, एक बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।
Published on:
09 Nov 2021 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
