
शिवपुरी. मध्यप्रदेश में सरकारी अस्पतालों के जो हाल हैं वो किसी से छिपे नहीं हैं। आए दिन सरकारी अस्पतालों की बदहाली और मरीजों के साथ अस्पतालों में डॉक्टर्स व नर्स के साथ होने वाले व्यवहार की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार एक सरकारी अस्पताल की जो तस्वीर सामने आई है वो डॉक्टरी पेशे की संजीदगी की कलई खोलने वाली हैं। मामला शिवपुरी जिले के बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र का है जहां ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर व नर्सों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र के ड्यूटी रुम में महिला डॉक्टर व नर्सेस हिरयाणवी डांसर सपना चौधरी के गानों पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 20 फरवरी का है। वायरल वीडियो में सपना के गाने या गजबण पाणी न चाली और तेरी आख्या का यो काजल गाना बज रहा है जिस पर ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर व नर्स जमकर डांस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात किसी नर्स की शादी 24 फरवरी को होनी है और साथी की शादी के लिए अस्पताल के स्टाफ रूम में डांस की प्रैक्टिस की जा रही थी।
वायरल वीडियो से उठ रहे सवाल ?
ड्यूटी रूम में डॉक्टर व नर्सों के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर तरह तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जिनमें से सबसे बड़ा सवाल ये है कि साथी कि शादी के लिए आखिरकार स्वास्थ्य केन्द्र को क्यों प्रैक्टिस का प्लेटफॉर्म बनाया गया ? तेज आवाज में बज रहे गानों से क्या वहां भर्ती मरीजों को दिक्कत नहीं हो रही होगी ? सवाल ये भी है कि अस्पताल जैसी जगह में इतनी तेज आवाज में आखिरकार गाने बजाने की इजाजत इन डॉक्टर व नर्सों को आखिरकार किसने दी ?
देखें वीडियो-
Published on:
24 Feb 2021 06:35 pm

बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
