
स्वीकृति के बाद भी एक सैकड़ा महिलाओं के खातों में नही आई लाड़ली बहना की राशि
स्वीकृति के बाद भी एक सैकड़ा महिलाओं के खातों में नही आई लाड़ली बहना की राशि
महिला बाल विकास कार्यालय से लेकर बैंको के लगा रही चक्कर
बदरवास। जिले के बदरवास कस्बे में १५ वार्डो में लाड़ली बहना योजना के तहत २५१७ महिलाओं को इस योजना के तहत पात्र माना गया था। इनमें से करीब एक सैकड़ा महिलाओं के बैंक खातो में यह राशि नही आई है। इससे परेशान महिलाएं कभी महिला बाल विकास कार्यालय तो कभी बैंको के चक्कर काटने को मजबूर बनी हुई है। इधर जिम्मेंदार अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे।
पीडि़त महिलाओं मीरा बाई पत्नी सुनील जाटव निवासी वार्ड नंबर ६, गीता बाई कुशवाह निवासी वार्ड १४ आदि ने बताया कि हमारें खातों की डीवीटी होने के बाद भी शासन से यह एक हजार रुपए की राशि नही आई। जब अधिकारियों के पास जाते है तो वह कोई संतोषजनक जबाब तक नही दे पाते। इस संबंध में अधिकांश परेशान महिलाएं हर रोज वार्ड पार्षदों के घर भी इस परेशानी को लेकर जा रही है। इधर पार्षद भी हर रोज इसको लेकर जिम्मेंदार अधिकारियों से बात कर रहे है, लेकिन नतीजा सामने नही आ रहा। वार्ड ६ पार्षद राहुल जाट व वार्ड १४ की पार्षद रानी मोनू चतुर्वेदी ने बताया कि हमने पात्र हितग्राहियों के जो भी दस्तावेज थे, वह पूरे जमा करवा चुके है। इसके बाद भी राशि अभी तक खातों में नही आई।
यह बोले जिम्मेंदार
- जितनी भी महिलाओं के खाते में राशि नही आई है। उन सभी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद भी पता चल पाएगा, कि आखिर किन कारणों से खातों में राशि नही आई।
सौरभ गौड़, सीएमओ, नगर परिषद बदरवास।
Published on:
25 Jul 2023 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
