
अस्पताल में भिड़े ससुराल और मायका पक्ष के लोग, हालात संभालने पुलिस को बुलाना पड़ा
शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देकने को मिला। बताया जा रहा है कि, अस्पताल में सास और दामाद के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई कि, जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप धारण कर लिया। हालात इतने बिगड़ गए, जिन्हें संभालने के लिए अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। आपको बता दें कि, जिला अस्पताल में ये फैमिली ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। इस ड्रामे में मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते दिखे, लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
जानकारी के अनुसार, एक विवाहिता को ब्लीडिंग की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवाहिता के परिजन का आरोप था कि, उसकी बेटी को उसके पति द्वारा बच्चा गिराने के लिए गोली खिलाई गई है, जिससे उनकी बेटी की कोख में पलने वाले बच्चे के पेट में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बेटी के घर वालों की जिद है कि, अब वो अपनी बेटी को किसी भी शर्त पर उसके पति के साथ नहीं रहने देंगे।
पत्नी को मायके भेजने के लिए राजी नहीं था पति
वहीं, दूसरी तरफ पीड़िता का पति अपनी पत्नी को मायके पहुंचाने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबी बहस और तमाशा चलता रहा। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन जैसे ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हुई, मौके की नजाकत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने फिलहाल मामले को शांत कराते हुए विवाहिता को गायनिक वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कराया। भर्ती कराई गई महिला का नाम बैजंती जाटव है।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Updated on:
10 Dec 2022 04:57 pm
Published on:
10 Dec 2022 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
