4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाटू श्याम से वापस आने के कुछ घंटों बाद ही कर दी पत्नी की हत्या, पढ़ें पूरी खबर

पूर्व जनपद सदस्य ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे पर लटकाने की कोशिश भी की। शव को फंदे पर लटकाने में नाकामयाब होने पर रची झूठी कहानी बोला..एक युवक पत्नी की हत्या कर भागा है।

2 min read
Google source verification
shivpuri.jpg

शिवपुरी. शिवपुरी के कोलारस थाना अंतर्गत देहरदा सड़क गांव में रहने वाले एक पूर्व जनपद सदस्य ने चरित्र पर संदेह को लेकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बीवी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने पत्नी की मौत को पहले तो आत्महत्या दिखाने की कोशिश की और फिर बाद में एक युवक के द्वारा हत्या करने की बात कहने लगा। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे पूर्व जनपद सदस्य ने अपना जुर्म कबूल लिया। बताया जा रहा है कि वारदात से कुछ घंटे पहले ही पत्नी खाटू श्याम के दर्शन कर तीन दिन बाद घर लौटी थी।

गला दबाकर उतारा मौत के घाट
जानकारी के मुताबिक पूर्व जनपद सदस्य महेन्द्र सिंह रघुवंशी की पत्नी अलक कुमारी खाटू श्याम के दर्शन कर तीन दिन बाद वापस घर लौटी थी। कुछ घंटों बाद ही पति महेन्द्र रघुवंशी ने पत्नी अलख कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसे पहले दुपट्टे से फंदे पर लटकाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह यह नहीं कर पाया, तभी गांव के लोग महेन्द्र के घर आए तो उसने बताया कि गांव का एक युवक उसकी पत्नी की हत्या करके भाग गया है।

यह भी पढ़ें- सुबह की चाय ने उजाड़ा परिवार, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर


पुलिस की सख्ती से सामने आया सच
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पुलिस को पति महेन्द्र सिंह पर शक हुआ। इसी शख के आधार पर पुलिस ने महेन्द्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। साथ ही आरोपी ने ये भी कहा कि उसे पत्नी को मारने का कोई दुख या पछतावा नहीं है। आरोपी पति ने बताया कि दोनों की शादी को कई साल होने के बाद भी कोई बच्चा नहीं था। पत्नी अक्सर गुना या कही भी अपने मन से चली जाती थी। कई बार इसी बात को लेकर विवाद भी होता था। इस बार भी वह अपने मन से खाटू श्याम चली गई थी। कई बार समझाने के बाद जब वह नहीं मानी तो यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी पति महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

देखें वीडियो- सरकारी स्कूल में टीचर्स की दारू-मुर्गा पार्टी

Story Loader