2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेलेंटाइन डे पर बीवी का कत्ल कर थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने उसे मार डाला है..

थाने में सरेंडर करने पहुंचे पति की बात सुनकर हैरान रह गई पुलिस...  

2 min read
Google source verification
shivpuri.jpg

शिवपुरी. शिवपुरी में वेलेंटाइन डे पर एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और फिर खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसने गांव के ही एक युवक के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगे थे और वेलेंटाइन डे के दिन जब विवाद हुआ तो पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

वेलेंटाइन डे पर बीवी का कत्ल
घटना शिवपुरी जिले के बदरवास थाने के सुमेला गांव की है जहां मंगलवार की सुबह हुई इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई। आरोपी पति का नाम रामकृष्ण है जिसने अपनी पत्नी आशा केवट की हत्या की है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के गांव के ही रहने वाले ओमप्रकाश के साथ अवैध संबंध थे। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की पूरे गांव में चर्चा होने लगी थी। उसने कई बार पत्नी को समझाया लेकिन वो नहीं मानी और कुछ दिन पहले भी उसने पत्नी आशा को प्रेमी ओमप्रकाश के साथ देख लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और तभी गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें- लड़के से बात करते पकड़ा तो मार डाला, थाने पहुंचकर बोला-'बेवफा थी मार डाला जाओ लाश उठा लाओ'

पत्नी का कत्ल कर थाने में किया सरेंडर
बीवी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति रामकृष्ण सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने जैसे ही पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है तो पुलिस भी हैरान रह गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है बताया जा रहा है कि रामकृष्ण और आशा के दो बच्चे हैं लेकिन इसके बावजूद आशा का प्रेम संबंध गांव के युवक से चल रहा था और यही उसकी मौत की वजह बन गया।

देखें वीडियो- पतंग लूटने के चक्कर में दलदल में फंसा बच्चा

Story Loader