
पत्रिका में खबर प्रकाशित के बाद लॉकडाउन में पहली बार बंद अवैध पेठा फैक्ट्री
शिवपुरी। शहर के बीचों बीच नाई की बगिया क्षेत्र में लॉकडाउन के बावजूद अवैध रूप से चल रही पेठा फैक्ट्री पर शनिवार को ताला लटक गया और पहली बार प्रोडक्शन बंद हुआ।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण शासन ने सभी प्रकार की प्रोडक्शन यूनिट पूरी तरह से बंद कर दी थी। इसके बावजूद नाई की बगिया क्षेत्र में एक पेठा फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही है।
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि जिम्मेदारों को इस फैक्ट्री के संचालन के संबंध में जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने ना तो इस फैक्ट्री के संचालन को रोकने के लिए कोई प्रयास किया और ना ही इसे बंद कराया।
कॉलोनी वालों से इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पत्रिका ने 2 मई के अंक में इस फैक्ट्री के संचालन से संबंधित खबर 'रिहायशी कॉलोनी में अवैध रूप से चल रही पेठा फैक्ट्री नामक शीर्षक प्रकाशित कर पूरे मामले को उजागर किया।
पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को इस फैक्ट्री में लॉकडाउन के दौरान पहली बार प्रोडक्शन बंद रहा और फैक्ट्री पर ताला लग गया।
Published on:
02 May 2020 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
