10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लूटपाट कर की घर में सो रही वृद्धा की हत्या

महिला के नाक-कान व हाथों में पहने सोने के जेवर गायब मिले घर में अकेली रहती थी वृद्धा, गुमटी लगाकर करती थी अपना भरण-पोषण
2 min read
Google source verification
Looting, murder, old man, crime, police action, shivpuri, shivpuri news, , shivpuri news in mp

लूटपाट कर की घर में सो रही वृद्धा की हत्या

शिवपुरी.फिजिकल थानांतर्गत मामा पान वाले की गली में रहने वाली एक वृद्धा की शनि-रविवार की रात घर में सोते समय बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार मामा पान वाले की गली में रहने वाली एक वृद्धा उमा (70) पत्नी स्व. अमृत लाल शर्मा के परिवार में दो बेटियां हैं, जो जौरा में अपनी ससुराल में रहती हैं। उमा पिछले आठ साल से अकेली रह कर कमलागंज में एक गुमटी में बीड़ी-बंडल, पुडिय़ा आदि बेचकर अपना भरण पोषण करती थी। मोहल्ले वालों के अनुसार महिला हर रोज रात १२ बजे के बाद ही दुकान बंदकर घर लौटती थी। बीती रात भी कुछ लोगों ने उसे रात एक बजे के बाद दुकान से लौटते हुए देखा था। सुबह के समय अहसान नाम का एक लडक़ा जब उमा के घर बीड़ी बंडल लेने पहुंचा तो उसके कमरे के गेट खुले हुए थे। आवाज लगाने पर जब वृद्धा नहीं उठी तो उसने पड़ोस में रहने वाली शकुन राठौर को बुलाया तो पता चला कि वृद्धा मृत पड़ी थी। इसके बाद पूरा मोहल्ला वहां एकत्रित हो गया और कांग्रेस नेता समीर पासा ने एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया को फोन लगाकर मामले की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी अनीता मिश्रा और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो घटना स्थल पर प्रारंभिक रूप से तो कुछ नजर नहीं आया और हत्या को लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन कुछ देर बाद जब एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तो लाश को पलटवाने पर पता चला कि उसके सिर के पिछले हिस्से में किसी भारी वस्तु से प्रहार से उसकी हत्या की गई है।


मोहल्ले वालों का कहना था कि मृतका ने कान, नाक व हाथों में पहने सोने के जेवर और उसके पास जो पर्स रहता था वह गब गायब हैं। इस आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या लूट करने के लिए की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या में नशेडिय़ों का हाथ होगा, क्योंकि जहां मृतका की गुमटी है वहां स्थित एक बाड़े में नशेड़ी युवक बैठे रहते हैं।


इसलिए लग रही लूट के लिए हत्या
महिला की हत्या गहरी नींद में अंजाम दी गई है, क्योंकि पास में ही एक कुर्सी पर पंखा रखा था वह चालू हालत में मिला।
महिला के साथ किसी भी प्रकार के संघर्ष का कोई निशान घटना स्थल पर नजर नहीं आया।
महिला के बीड़ी-बंडल के बैग के अलावा कोई और सामान बिखरा नहीं मिला।