5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपुरी में डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास, बनेंगे हाईटेक हथियार और मिसाइलें

Defence Factory Project: 2500 करोड़ में अडानी समूह लगाएगा डिफेंस फैक्ट्री, 10 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम मोहन यादव और अडानी समूह के निदेशक करण अडानी और जीत अडानी भी मौजूद रहे।
2 min read
Google source verification
shivpuri

defence factory foundation adani group, डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास (source- cm mohan yadav twitter)

Shivpuri Defence Factory Project: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के लिए रविवार का दिन एक ऐतिहासिक दिन रहा। शिवपुरी के कैलारस में रविवार को भव्य कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम मोहन यादव व अडानी ग्रुप के निदेशक करण अडानी व जीत अडानी ने डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया। 2500 करोड़ की लागत से अडानी ग्रुप ये डिफेंस फैक्ट्री लगाएगा। इस फैक्ट्री में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार और मिशन-रेडी मिसाइलें बनेंगी। डिफेंस फैक्ट्री के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अडानी ग्रुप के निदेशक जीत अडानी ने कहा कि डिफेंस फैक्ट्री से 10 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

एमपी के लिए गेमचेंजर साबित होगी डिफेंस फैक्ट्री- सीएम

कोलारस के पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे अडानी ग्रुप 2500 करोड़ की लागत से डिफेंस फैक्ट्री लगाएगा। डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास करने के बाद सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा- ये डिफेंस फैक्ट्री मध्यप्रदेश के लिए गेमचेंजर साबित होगी। इस डिफेंस फैक्ट्री से मध्यप्रदेश के औद्योगिक को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही डिफेंस क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश में अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराएगा। सीएम ने कहा कि इस डिफेंस फैक्ट्री के निर्माण से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएंगे शिवपुरी में बने हथियार- सिंधिया

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- आज का दिन शिवपुरी के इतिहास में नई इबारत लिख रहा है। यह सिर्फ एक डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास नहीं, बल्कि जिले को औद्योगिक विकास, रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भर भारत के विजन से जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्षण है। सिंधिया ने आगे कहा कि जब भी देश की रक्षा के लिए युद्ध होगा, तब शिवपुरी में बने हथियार और गोला-बारूद देश की सीमाओं तक पहुंचेंगे और भारतीय सेना की ताकत बढाएंगे।

2030 तक करीब 1 लाख 20 हजार नौकरियां देगा अडानी समूह- जीत अडानी

वहीं अडानी समूह के निदेशक जीत अडानी ने कहा- इस डिफेंस फैक्ट्री के साथ ही अडानी समूह ने मध्यप्रदेश में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। अलग-अलग क्षेत्रों में ये निवेश किया जाएगा और 2030 तक मध्यप्रदेश में अडानी समूह 1 लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार देगा।