
tehsildar sachin bhargav threat Case mafia house demolished, तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देना पड़ा महंगा (source-patrika)
Shivpuri Tehsildar threat Case: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास में तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देना आरोपियों को महंगा पड़ गया। घटना के दूसरे दिन प्रशासन की टीम ने बड़ा एक्शन लिया और जेसीबी लेकर आरोपियों के घर पर कार्रवाई करने पहुंची। प्रशासन की टीम ने आरोपियों के घर के आगे मौजूद अतिक्रमण हटाने से लेकर 6 हजार घनमीटर मिट्टी व रेत को जब्त करने की कार्रवाई की है। इधर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एसडीएम ने आरोपी पर मौजूद शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेज दिया है।
गुरूवार को तहसीलदार सचिन भार्गव सड़घाट क्षेत्र में मिट्टी के अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। वहां जयमंगल यादव, मुकुल यादव और लखन यादव ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और तहसीलदार के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद तहसीलदार ने आरोपियों पर रात में प्रकरण दर्ज करा दिया था और शुक्रवार को सुबह प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया।
देखें वीडियो-
कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव, खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर के आगे मौजूद अतिक्रमण का सीमांकन कराया। जांच में लगभग आधा बीघा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया गया, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सचिन भार्गव, थाना प्रभारी नवीन यादव सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। प्रशासन ने मौके से लगभग 6000 घन मीटर मिट्टी एवं 4000 घन मीटर रेत भी जब्त कर प्रकरण तैयार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भेज दिया है।
इतना ही नहीं तहसीलदार सचिन भार्गव ने आरोपियों द्वारा गोली मारने की धमकी दिए जाने के मुख्य आरोपी जयमंगल यादव के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए जिला कलेक्टर को पत्र भेजा है। साथ ही पुलिस ने तीनो आरोपी जयमंगल यादव, मुकुल यादव और लखन यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
देखें- तहसीलदार को धमकी देने वाला वीडियो
बता दें कि गुरुवार को बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव को सूचना मिली थी कि सड़घाट में सिंध नदी के पास सरकारी जमीन पर अवैध मिट्टी उत्खनन किया जा रहा है। तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि अवैध उत्खनन कर रास्ता बनाया जा रहा है। दो ट्रैक्टर और हाइड्रा के जरिए मिट्टी निकाली जा रही थी। जब तहसीलदार ने टीम को अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर और हाइड्रा को जब्त करने के लिए कहा तो आरोपियों ने विरोध करना शुरू कर दिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान आरोपी जयमंगल यादव ने तहसीलदार को धमकाते हुए कहा था- सर रुक जाओ वरना गोली मार दूंगा और जेल चला जाऊंगा।' इतना ही नहीं इसके बाद गुस्से में जयमंगल यादव ने अपने बेटे से कहा- 'जा घर से बंदूक लेकर आ, आज इन सब को गोली मार दूंगा'। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
Published on:
26 Jun 2026 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
