4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 वर्षीय बेटी को बीमार समझकर इलाज कराने लाए परिजन, गुना अस्पताल में मृत बच्चे को दिया जन्म

Minor Girl Gives Birth: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन तो बिन ब्याही मां बनी 15 साल की नाबालिग, पीड़िता के साथ हुआ था दुष्कर्म।
2 min read
Google source verification
rajgarh news

15 Year Old Minor Gives Birth to Stillborn Baby, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

वीरेन्द्र जोशी, ब्यावरा
Rajgarh Minor Girl Gives Birth: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग ने पड़ोसी जिले गुना में जिला अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। नाबालिग को उसके परिजन तबीयत बिगड़ने पर गुना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, परिजनों के मुताबिक बेटी के गर्भवती होने का पता डॉक्टरों की जांच के बाद चला। कुछ देर बाद नाबालिग ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस को नाबालिग ने बताया है कि उसके साथ ब्यावरा बस स्टैंड के पास रहने वाले एक युवक ने गलत काम किया था।

बिन ब्याही मां बनी 15 वर्षीय नाबालिग

राजगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को परिजन तबीयत बिगड़ने पर गुना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजन सिर्फ बीमारी के इलाज की बात सोचकर आए थे, लेकिन यहां डॉक्टरी जांच में पता चला कि नाबालिग पूर्ण अवधि की गर्भवती है। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उसकी प्रसव कराया, जहां उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल पीड़िता जिला अस्पताल गुना के मेटरनिटी वार्ड में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

गांव को लेकर पुलिस हुई परेशान

गुना के जिला अस्पताल चौकी से जैसे ही इस संवेदनशील मामले की सूचना पुलिस को मिली, वैसे ही राघौगढ़ पुलिस पीड़िता के ब्यान दर्ज करने जिला असपताल पहुंची। नाबालिग ने पुलिस को अपने गांव का जो नाम बताया उस नाम का गांव राघौगढ़ क्षेत्र में था, लेकिन जब आगे बातचीत की तो पता चला कि नाबालिग राघौगढ़ थाना क्षेत्र नहीं बल्कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। इसके बाद राघौगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के ब्यान दर्ज कर जीरो पर केस दर्ज कर मामला संबंधित थाने को भेज दिया है, जिससे गांव के नाम की गफलत दूर हुई।

ब्यावरा बस स्टैंड के पास का रहने वाला है आरोपी

राघौगढ़ टीआई अजय राणा के अनुसार, पीड़िता ने बयानों में बताया है कि उसके साथ गलत काम करने वाला मुख्य आरोपी ब्यावरा बस स्टैंड के पास का रहने वाला है। घटना स्थल पड़ोसी जिले के ब्यावरा का होने के बावजूद, मामले की गंभीरता और पीड़िता की सुरक्षा को देखते हुए हमने समय न गंवाते हुए तत्काल गुना में ही जीरो पर केस दर्ज किया। साथ ही केस डायरी आगामी कार्रवाई के लिए ब्यावरा थाने को भेजी है।