
शहर के मैरिज गार्डनों में नहीं आग बुझाने के इंतजाम
शिवपुरी. शहर के विवाह घर या मैरिज गार्डन में आग पर नियंत्रण के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण गत दिवस शहर के बायपास स्थित नक्षत्र गार्डन में सामने आया। यहां दो दिन पूर्व एक विवाह समारोह के दौरान चलाई गई आतिशबाजी से आग भडक़ गई। विवाह स्थल के मेन गेट पर भडक़ी आग को देखकर वहां कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फायर सेफ्टी के इंतजाम न होने की वजह से पानी के कैंपरों व टेंट वाले लडक़ों ने अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह आग को बुझाई। यदि जल्द ही प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व नक्षत्र गार्डन में एक विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था। बारात जब गेट पर पहुंची तो परपंरानुसार आतिशबाजी भी चलाई गई। उसी आतिशबाजी की एक ङ्क्षचगारी मैरिज गार्डन के उस गेट पर जहां, दूल्हे की आगवानी के लिए सजावट की जाती है, आग भडक़ गई। देखते ही देखते ङ्क्षचगारी से भडक़ी आग में से लपटें उठने लगीं। एकाएक गेट पर आग लग जाने से अंदर वाले अंदर और बाहर वाले बाहर ही खड़े रह गए। चूंकि मैरिज गार्डन में आग बुझाने के कोई इंतजाम या फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं थे, इसलिए गेट पर भडक़ी आग को बुझाने के लिए विवाह में आए पानी के कैंपरों में से पानी भर-भरकर उस आग पर फेंका गया। इतना ही नहीं टैंट वाले के कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर किसी तरह भडक़ी आग पर काबू पाया। जब आग बुझ गई, तब कहीं जाकर विवाह की अन्य रस्में पूरी हो सकीं। इस मामले को मैरिज गार्डन वाले ने दबा दिया था, लेकिन उस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था।
किसी भी मैरिज गार्डन में नहीं है कोई इंतजाम
हर विवाह समारोह में जब बारात दरवाजे पर पहुंचती है तो आतिशबाजी चलाई जाती है और उसमें से निकलने वाली ङ्क्षचगारियों से आग भडक़ने की आशंका रहती है, लेकिन शिवपुरी शहर में थोकबंद खोले गए मैरिज गार्डन व विवाह घरों में आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। किसी भी मैरिज गार्डन में न तो फायर सेफ्टी स्प्रे है और न ही बोर आदि, ताकि आग भडक़ने पर उसे बुझाया जा सके। चूंकि जिस नक्षत्र गार्डन में आग भड$की थी, वो शहर के नामी-गिरामी मैरिज गार्डन में शामिल है, लेकिन वहां भी इस तरह के कोई इंतजाम नहीं हैं।
आवागमन भी होता है बाधित
शहर के कुछ मैरिज गार्डन में वाहन पार्किंग के लिए जगह तो है, लेकिन हर बार विवाह समारोह में उन स्थलों पर वाहन पार्क न करके सडक़ पर ही चार पहिया व दोपहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। जिसके चलते बायपास रोड सहित शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर शादी-सहालग के दौरान सडक़ जाम के हालात बनते रहते हैं। चूंकि शादियों में चलने वाली आतिशबाजी मेन रोड पर ही चलाई जाती है, इसलिए सडक़ों से निकलने वाले ट्रक आदि में भरे सामान में आग भडक़ने का खतरा भी बना रहता है। हालांकि पिछले दिनों ट्रैफिक प्रभारी ने नोटिस तो जारी किए थे, लेकिन उसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा।
Published on:
18 May 2022 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
