
५ माह पहले की थी लव मैरिज, बीमारी से हो गई महिला की मौत
५ माह पहले की थी लव मैरिज, बीमारी से हो गई महिला की मौत
मां के आरोपों पर मुक्तिधाम से पीएम के लिए महिला के शव को ले आई पुलिस
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत फक्कड़ कॉलोनी निवासी एक महिला की बीमारी के फेर में इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। गुरूवार की सुबह जब ससुरालीजन महिला के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए मुक्तिधाम लेकर पहुंचे, तभी मृतिका की मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी बेटी को मारने के आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर अंतिम संस्कार रूकवा दिया। बाद में पुलिस पीएम कराने के लिए शव को अपने साथ ले आई। इसके बाद महिला का ससुराल पक्ष के लोगों ने ही अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि महिला ने ५ माह पूर्व ही लव मैरिज की थी। पुलिस ने पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गौशाला निवासी सुंगदी आदिवासी(२१) ने जून २०२२ में फक्कड़ कॉलोनी निवासी दीपक शाक्य के साथ लव मैरिज की थी। इसके बाद दीपक व सुंगदी दोनो राजी-खुशी साथ रह रहे थे। अचानक ९ अक्टूबर को सुंगदी की तबीयत बिगड़ी तो दीपक व उसके परिजनो ने सुंगदी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां से अगले दिन महिला को बेहतर इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडीकल कॉलेज से भी रात में डॉक्टरों ने महिला की बिगड़ती हालत को देखकर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में तीन दिन इलाज के बाद बुधवार की रात करीब १२ बजे सुंगदी ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर शिवपुरी आए और गुरूवार को सुबह करीब ११ बजे शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लेकर पहुंचे। यहां से पुलिस शव को मुक्तिधाम से लेकर पीएम कराने के लिए अपने साथ ले आई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स-
अस्पताल में इलाज के दौरान साथ थी मृतिका की मां
दीपक के चाचा महेश शाक्य ने बताया कि जब से सुंगदी बीमार हुई, तब से लेकर मौत होने तक सुंगदी की मां जानकी साथ में थी। उस समय जानकी ने मारने जैसी कोई बात नही की। गुरूवार सुबह जब हम शव को लेकर मुक्तिधाम पहुंच गए तो अचानक से मां हम लोगों पर उसकी बेटी को मारने के अनर्गल आरोप लगाने लगी। जबकि हकीकत उसकी मां भी जानती है, क्योंकि वह बीमारी के दौरान पूरे समय साथ रही। सुंगदी की सुगर ७०० पहुंच गई थी और उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। हम लोगों ने अपनी हैसियत से इलाज कराया, लेकिन फिर भी हम अपनी बहू को बचा नही पाए।
यह बोले जिम्मेदार-
- नवविवाहिता का मामला है। वैसे तो उसकी मौत बीमारी की बजह से होना बताई जा रही है। बाकी पीएम रिपोर्ट आने व अन्य बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
अजय भार्गव, एसडीओपी, शिवपुरी।
Published on:
14 Oct 2022 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
