
प्रदेश के इकलौते फिजिकल कॉलेज को बंद करने की तैयारी
शिवपुरी. अब प्रदेश में खेल शिक्षक नहीं बन सकेेंगे, क्योंकि मध्यप्रदेश के इकलौते शिवपुरी में स्थित तात्याटोपे राज्य शारीरिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय को खेल युवा कल्याण विभाग लेने का मन बन चुका है और इसमें खेल गतिविधियां संचालित करेगा। इसी के चलते इस वर्ष खेल प्रशिक्षकों के एडमिशन भी इस महाविद्यालय में नहीं हुए। यदि ऐसा हुआ तो फिर खेल शिक्षक बनने के लिए लोगों को प्राइवेट महाविद्यालय ही तलाशने पड़ेगे, जहां फीस के नाम पर 1 लाख रुपए से अधिक खर्च करने होंगे। जबकि इस महाविद्यालय में महज 642 रुपए फीस में 2 साल का कोर्स होता है।
प्रदेशभर के शिक्षक लेते थे एडमिशन
गौरतलब है कि शिवपुरी में तात्याटोपे राज्य शारीरिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय की शुरुआत 1 नवंबर 1956 को हुई थी। स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन इस महाविद्यालय में दो साल का खेल शिक्षक प्रशिक्षण होता है, जिसमें एडमिशन के लिए पूरे प्रदेश से 400 से 500 शिक्षक व प्राइवेट शिक्षक फार्म भरते थे। इसमें कुल 55 खेल प्रशिक्षकों को एक बार में ट्रेङ्क्षनग दी जाती है, जिसके लिए चयन प्रक्रिया से होकर शिक्षकों को गुजरना होता था।
खेल गतिविधियों में होगा उपयोग
आज के दौर में जहां स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिवपुरी में स्थित प्रदेश के एकमात्र महाविद्यालय को बंद करने की तैयारी की जा रही है। इस कॉलेज को खेल युवक कल्याण विभाग अपने हैंडओवर लेकर इसमें खेल गतिविधियां करवाने में उपयोग करने की प्लानिंग बता रहा है। जिसके लिए खेल युवा कल्याण विभाग की टीम भी भोपाल से शिवपुरी आकर फिजिकल ग्राउंड का दौरा कर चुकी है।
एडमिशन के लिए देना होता था कठिन टेस्ट
फिजिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए शिक्षकों को कठिन टेस्ट से होकर गुजरना होता था। जिसमें 100 मीटर व 800 मीटर की दौड़ के अलावा लंबी कूद, गोला फेंक, हाई जंप के अलावा मेजर गेम व माइनर गेम में जीत हासिल करनी होती थी। फिजिकल पास करने के बाद लिखित परीक्षा होती थी और उसमें बनने वाली मैरिट के आधार पर 55 लोगों का सिलेक्शन होता था।
एक बार में 55 प्रशिक्षक होते तैयार
फिजिकल कॉलेज में खेल प्रशिक्षक बनाए जाने का दो साल का कोर्स महज 642 रुपए की फीस में हो जाता है। जबकि प्राइवेट कॉलेज में 1 लाख रुपए से अधिक की फीस लगती है। कॉलेज में एक बार में 55 खेल प्रशिक्षक तैयार किए जाते हैं, जिसमें 28 विभागीय प्रशिक्षणार्थी (शासकीय सेवा में कार्यरत) व 27 प्राइवेट लोगों के लिए सीट आरक्षित हैं। यहां से डीपीएड का प्रमाण पत्र मिलता है।
तात्याटोपे खेल मैदानों पर ग्रहण
शिवपुरी शहर में कलेेक्ट्रेट के सामने स्थित तात्याटोपे क्रीड़ांगन की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। पिछले डेढ़ महीने से यह खेल मैदान कीचड़ व दलदल में तब्दील हो चुका है। वहीं तात्याटोपे के नाम से स्थित प्रदेश का इकलौता तात्याटोपे राज्य शारीरिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय शिवपुरी को भी अब बंद करके उसे खेल युवक कल्याण विभाग लेने जा रहा है।
हस्तांतरण की चल रही प्रक्रिया
शिवपुरी में स्थित तात्याटोपे राज्य शारीरिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रदेश में इकलौता है, जिसमें एडमिशन के लिए प्रदेश भर के लोग फार्म भरते हैं। इसे खेल युवा कल्याण विभाग हस्तांतरित करना चाहता है, जिसके चलते इस बार एडमिशन भी नहीं हुए हैं।
जगदीश मकवाना, प्राचार्य फिजीकल कॉलेज शिवपुरी
Published on:
19 Oct 2022 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
