19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सरकार को कांग्रेस ने बताया बिफल, दिया धरना

भाजपा सरकार को कांग्रेस ने बताया बिफल, दिया धरनाबोले कांग्रेसी: सतपुड़ा भवन की आग में जलाया व्यापम व महाकाल लोक का घोटाला

2 min read
Google source verification
भाजपा सरकार को कांग्रेस ने बताया बिफल, दिया धरना

भाजपा सरकार को कांग्रेस ने बताया बिफल, दिया धरना

भाजपा सरकार को कांग्रेस ने बताया बिफल, दिया धरना
बोले कांग्रेसी: सतपुड़ा भवन की आग में जलाया व्यापम व महाकाल लोक का घोटाला
शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाजपा सरकार की विफलता को लेकर शनिवार को माधव चौक पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर- सतपुड़ा भवन में लगी भ्रष्टाचार की आग, महाकाल लोक में किया पाप-महाकाल नहीं करेंगें माफ, आदि नारे लिखे हुए थे।
चौराहे पर चल रहे धरने में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मप्र की भाजपा सरकार अब डरने लगी है, इसका कारण यह है कि सरकार ने चहुंओर भ्रष्टाचार का कहर बरपाते हुए आमजन पर इसका बोझ डाल दिया है, जिसका जबाव जनता अब विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि मप्र की भाजपा सरकार के अब कुछ ही महीने शेष हैं तथा मप्र में अब कांग्रेस की सरकार आने वाली है। महिलाओं के लिए नारी सम्मान, 500 रुपए प्रतिमाह सिलेंडर, बिजली की खपत में छूट जैसी कईं जनहितैषी योजनाएं आने वाली हैं।
इस धरना विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय चौहान, पूर्व विधायक गणेश गौतम, शहर अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, मोहित अग्रवाल, राजकुमार बंसल, महिला कांग्रेस की इंदु जैन, नपा में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। धरना देने के बाद सभी कांग्रेसजन पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां भाजपा सरकार की विफलता, मनमानी, भ्रष्टाचार आदि को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिलाधीश को सौंपा गया।
मंच पर भी दिखी गुटबाजी
शिवपुरी में कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान का असर आज माधव चौक पर धरने के दौरान भी नजर आया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जहां साथियों के साथ मंच पर सबसे आगे बैठे हुए थे, वहीं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने दो-तीन साथियों के साथ मंच पर पीछे की तरफ जगह तलाशते नजर आए। चूंकि आह्वान प्रदेश कांगे्रस का था, इसलिए मंच पर सभी को आना था।