
MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके सात फेरे लेने जा रही हैं। इनकी शादी आज यानी 21 जुलाई को होगी। शादी में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का भी आगमन हुआ है। दोनों शिवपुरी 11 जुलाई को ही आ गए थे। जिसके बाद शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। यह दोनों डॉ रघुवीर सिंह गौर के यहां ठहरे हुए हैं।
बता दें कि, दोनों ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर शादी का मन बनाया है। मार्टिन और उलरिके की शादी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हो रही है। दूल्हा शेरवानी में तो दुल्हन लहंगा में नजर आएगी। इस शादी में लजीज भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे।
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। वह अध्यात्मिक गुरुजी डॉ रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए 5 साल पहले आए थे। शुरुआती दौर में उन्होंने ध्यान के लिए ऑनलाइन मदद ली। इसके बाद स्लोगन 'सेवकाई में प्रभुताई' शब्द का अर्थ जाना तो पता चला कि जीवन के 45 साल ऐसे ही गंवा दिए। इसके बाद गुरुजी से जुड़ गए। मुझे गुरुजी के दर्शन करके मेंटल पीस मिलता है।
मार्टिन की मुलाकात स्पेन में उलरिके से हुई थी। वह जर्मनी के म्यूनिख शहर की रहने वाली है। उलरिके नर्स है और किसी बड़े अस्पताल में पदस्थ है। दोनों के विचारों ने जब मेल खाया तो उनकी दोस्ती और गहरी हो गई। उनकी बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों गुरुजी के आशीर्वाद से शादी करना चाहते हैं।
Updated on:
21 Jul 2024 08:38 am
Published on:
21 Jul 2024 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
