1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं से मीना से न साकी से..’ पर डांस पड़ा महंगा, दो प्रभारी प्राचार्य निलंबित, देखें वीडियो

सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया था गोविंदा के गाने पर डांस...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो...

2 min read
Google source verification
shivpuri.jpg

शिवपुरी. मैं से मीना से न साकी से, न पैमाने से, दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से...गोविंदा के इस गाने पर डांस करना दो टीचर्स को महंगा पड़ गया है। गाने पर टीचर्स का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों सरकारी टीचर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि शिवपुरी के करैरा में शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान महिला टीचर और संकुल प्राचार्य ने जमकर डांस किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और अब इसी को लेकर कार्रवाई की हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि शिवपुरी जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करैरा में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान फिल्मी गीत 'मैं से मीना से न साकी से' गाने पर महिला प्रभारी प्राचार्य संगीता मांझी और प्रभारी प्राचार्य संजीव अग्रवाल ने जमकर डांस किया था। दोनों का फिल्मी गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। गुरुवार को वायरल हुआ ये वीडियो बीते 16 मई का बताया जा रहा है। जिसके वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। जिसके बाद अब दोनों प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में दोनों प्रभारी प्राचार्य जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर छिड़ा 'वॉर'
महिला शिक्षिका का वीडियो वायरल होने और दोनों प्रभारी प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई होने के बाद अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है। लोग अपनी अपनी राय कमेंट्स के रूप में दे रहे हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों का तर्क है कि क्या शादी-विवाह में महिलाएं डांस नहीं करतीं, तो फिर शिक्षिका ने कर दिया तो क्या गुनाह हो गया। जबकि अन्य लोगों की राय है कि शिक्षिका का काम पढ़ाना है, न कि ठुमके लगाना।

देखें वीडियो-

Story Loader