9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस्टोन कार्यक्रम में हुए हर्ष फायर से महिला व तीन बच्चें घायल

दस्टोन कार्यक्रम में हुए हर्ष फायर से महिला व तीन बच्चें घायलघायलों को कराया झांसी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
दस्टोन कार्यक्रम में हुए हर्ष फायर से महिला व तीन बच्चें घायल

दस्टोन कार्यक्रम में हुए हर्ष फायर से महिला व तीन बच्चें घायल

दस्टोन कार्यक्रम में हुए हर्ष फायर से महिला व तीन बच्चें घायल
घायलों को कराया झांसी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
दिनारा। जिले के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम बम्हारी में बीती रात डस्टोन कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे लगने से एक महिला व तीन बच्चें घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए झांसी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुुताबिक बम्हारी गांव निवासी नारायणजू राजपूत के घर आनंद राजपूत की बेटी के डस्टोन पर बीते रात आर्केस्ट्रा पार्टी चल रही थी। रात करीब साढ़े १२ बजे आर्केस्ट्रा सुन रहे आनंद के मामा के बेटे कल्ला उर्फ ओमप्रकाश पुत्र विजय राम लोधी निवासी ग्राम कडोरा ने अपनी १२ बोर की बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने कल्ला को रोका लेकिन वह नही माना और फायर करता रहा। हर्ष फायर के दौरान गोली के छर्रे पास बैठी महिला शिमला (३६)पत्नी नारायण राजपूत निवासी लखनपुरा रक्सा को लगे। साथ ही तीन बच्चों संस्कृति (११)पुत्री उदय सिंह निवासी कुचलौंन, आराधना (५)पुत्री रवि निवासी ग्राम पगरा और आयुष (४)पुत्र सुनील लोधी निवासी उमरीकला भी छर्रे लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी कल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।