15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपुरी की बुलंद आवाज बना पत्रिका, जिम्मेदारों को नींद से जगाया

अखबार में छपी जनहितैषी खबरों की कटिंग का बैनर बनाकर माधव चौक पर लगाया  

2 min read
Google source verification
शिवपुरी की बुलंद आवाज बना पत्रिका, जिम्मेदारों को नींद से जगाया

शिवपुरी की बुलंद आवाज बना पत्रिका, जिम्मेदारों को नींद से जगाया

शिवपुरी. शहर की तीन लाख की आबादी जिन समस्याओं से जूझ रही है, उन्हें पत्रिका ने न केवल प्रमुखता से प्रकाशित किया, बल्कि कई जन समस्याओं का समाधान कर लोगों को दिल और भरोसा जीतकर उनकी बुलंद आवाज बन गया है। वहीं जिम्मेदारों को भी नींद से जगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में पत्रिका आगे रहा है। पत्रिका की इन खूबियों से पे्ररित होकर शिवपुरी की हॉकर यूनियन ने पत्रिका की खबरों की कटिंग का एक विशाल बैनर बनवाकर शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर बुधवार को लगाया, जिसे वहां से गुजरने वाले लोग रुक-रुककर देख रहे हैं। यह होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

हर समस्या पर रखी पैनी नजर
शहर में चाहे अस्पताल चौराहे पर तीन महीने से उफन रहे सीवर के चेंबर की गंदगी का मुद्दा हो या फिर पोहरी नाके पर हुए सडक़ में गड्ढों का मामला हो, पत्रिका ने इन समस्याओं को उस समय तक प्रकाशित किया, जब तक उनका निराकरण नहीं हो गया। जब यह समस्याएं दूर हुईं तो आमजन ने पत्रिका की भूमिका को खूब सराहा। इतना ही नहीं कोलारस में हुए 103 करोड़ के बैँक घोटाले को भी पत्रिका ने प्रमुखता से न केवल उठाया, बल्कि उसे अभियान के रूप में चलाकर जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मजबूर किया। जिसके चलते 14 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित किए गए। वहीं भ्रूण हत्या सौदे मामले को भी पत्रिका ने अंजाम तक पहुंचाया।

जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी
पत्रिका ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन समस्याओं की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है, ताकि आमजन की समस्या दूर हो सके। इसलिए पत्रिका की खबरों की कटिंग का बैनर हमारी यूनियन ने चौराहे पर लगाया है।
भंवर सिंह परिहार, सदस्य हॉकर्स यूनियन

पत्रिका ने प्रशासन को नींद से जगाया
शहर में कई गंभीर समस्याएं हैं, जिन्हें पत्रिका ने समय-समय पर उजागर किया है। पत्रिका ने समस्या को उजागर करके, अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाने का काम किया है। इसलिए हमने पेपर कटिंग लगाकर यह बैनर बनवाकर लगाया है।
विनोद विकट, संस्थापक हॉकर्स यूनियन

पत्रिका ने की निर्भीक पत्रिकारिता
शिवपुरी शहर की ज्वलंत समस्याएं हों या फिर कोई घोटाला, पत्रिका ने हर मुद्दे को बिना किसी डर व दबाव के पूरी निर्भीकता के साथ पत्रकारिता के धर्म को निभाया है। पत्रिका ही वो पेपर है, जिसमें गलत को गलत कहने की हिम्मत है, बैनर में लगी कटिंग यह स्पष्ट बयां कर रही हैं।
अभिनंदन जैन, सोशल वर्कर व शहरवासी